पार्क एवेन्यू सोसायटी में आस्था, संस्कार और संस्कृति का संगम बना सार्वजनिक गणेश महोत्सव

spot_img
Must Read

पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों,महिलाओं एवं वरिष्ठजन बढ़-चढ़कर हो रहे शामिल

रायगढ़:- गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पार्क एवेन्यू सोसायटी में आयोजित पांच दिवसीय सार्वजनिक गणेश महोत्सव श्रद्धा,संस्कार, संस्कृति और सामाजिक एकता का सुंदर संगम बन गया है।भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ-साथ बच्चों के बौद्धिक विकास,प्रतिभा निखारने तथा उन्हें अपनी धर्म-संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से महोत्सव के दौरान विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

महोत्सव के दौरान बच्चों एवं महिलाओं के लिए अंताक्षरी,विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं,धार्मिक प्रश्नावली प्रतियोगिता,डांस प्रतियोगिता सहित अनेक मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया,वहीं महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए आयोजन में चार चांद लगा दिए।

धार्मिक प्रश्नावली प्रतियोगिता के माध्यम से जहां बच्चों एव महिलाओ को भगवान श्री गणेश सहित भारतीय संस्कृति,धर्म और धार्मिक परंपराओं की जानकारी प्राप्त हुई,वहीं खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उनके अंदर आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत किया।

प्रतिदिन संध्या 7 बजे से प्रारंभ होने वाले इन कार्यक्रमों के पश्चात मंदिर प्रांगण में निरंतर भंडारे एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी रही।भंडारे में सोसायटी के सभी परिवारजन एक साथ बैठकर प्रेम,आत्मीयता और पारिवारिक वातावरण में प्रसाद ग्रहण किये।यह दृश्य महोत्सव की धार्मिक भावना के साथ-साथ एक परिवार-एक समाज की भावना को भी साकार करता दिखा।

सबसे भावुक और सुखद दृश्य उस समय देखने को मिलता है,जब सोसायटी के बच्चे,महिलाएं,वरिष्ठजन और गणमान्य नागरिक एक साथ मिलकर उत्सव का हिस्सा बनते हैं।उम्र और पीढ़ियों की सीमाएं पीछे छूट जाती हैं और पूरा पार्क एवेन्यू परिवार गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आता है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल गेरवानी,सचिव आकाश अग्रवाल दुल्हन साड़ी,सदस्यों सन्नी अग्रवाल,हर्ष अग्रवाल लक्की मार्बल,सोनू अग्रवाल लकड़ी टाल ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल पूजा-अर्चना तक सीमित न रहकर समाज और परिवार को जोड़ने का माध्यम बने,यही इस आयोजन का उद्देश्य है।आज के दौर में बच्चों को अपनी संस्कृति,संस्कार और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।इसी भावना के साथ महोत्सव में मनोरंजन के साथ ज्ञान,संस्कार और सामाजिक सहभागिता को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

पांच दिवसीय यह गणेश महोत्सव पार्क एवेन्यू सोसायटी में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता की एक सुंदर मिसाल पेश हुआ।गणपति बप्पा की भक्ति के साथ बच्चों की खिलखिलाहट,महिलाओं का उत्साह और वरिष्ठजनों का आशीर्वाद पूरे वातावरण को भावपूर्ण एवं भक्तिमय बना रहा है।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ पार्क एवेन्यू सोसायटी में आस्था,संस्कार और संस्कृति का यह उत्सव निरंतर उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते हुए ढोल नगाड़ों के साथ सम्प्पन हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन…लोक शांति भंग करने वाले 7...

रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर की कार्रवाई रायगढ़,...

More Articles Like This