ट्रक ड्राइवर से सांठगांठ कर प्लांट जाने वाले ट्रक से स्पंज आयरन की चोरी…..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

स्पंज आयरन चोरी मामले में दो और आरोपियों को #कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड…..

रायगढ़। ट्रांसपोर्ट के माध्यम से प्लांटों को भेजे जाने वाले स्पंज आयरन को रास्ते में ट्रक ड्रायवर से गुप्तसंधि कर की स्पंज आयरन चोरी करने वाले फरार दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । मामले का एक आरोपी पूर्व से गिरफ्तार है जबकि ड्राइवर अभी भी गिरफ्तारी के डर से लुक छिप रहा है । 
थाना कोतवाली रायगढ़ में दिनांक 16.08.2022 को ट्रांसपोटर  आत्माराम यादव  रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15/08/2022 को इसके 14 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 13 एलए 9199 में इण्ड सिनर्जी महापल्ली से स्पंज आयरन लोड कर मां मणी आयरन स्टील कम्पनी पूंजीपथरा ले जाते वक्त उर्दना के आगे 18 नाला के पास गाडी के ड्रायवर मिलन दास के द्वारा अनिकुली सलम, बाबू शेख, रिपोश शेख, शनिउल्ल शेख के साथ मिलकर गाडी से लोड हुआ 4.260 मीट्रीक टन स्पंज आयरन कीमती 175000/ रूपये को शाम करीब 05.30 बजे चोरी कर रहे थे । तभी कम्पनी से फोन आया कि गाडी अभी तक नही पहूंची है । तब तीनो भाई गाडी ढुंढते हुये वहां गये , जहां देखे और जब विरोध किये तो वे बोले कि हम माल का भरपाई कर देगें । इसी बीच ड्रायवर डरकर भाग गया । तब गाडी को कम्पनी भेज दिये लेकिन कम्पनी से अगले दिन पता चला कि वाहन में 4,260 MT (टन) माल कम है। थाना कोतवाली में आवेदन दिये जाने पर आरोपी वाहन चालक व अन्य  के विरूद्ध धारा 381,34 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी किया गया । विवेचना दरम्यान दिनांक 18.08.2022 को एक आरोपी अनिकुल इस्लाम को गिरफ्तार कर आरोपी के मेमोरेंडम पर 40 Kg स्पंज आयरन जप्त किया गया । शेष आरोपी फरार थे जिन्में आज दिनांक 06.09.2022 को दो आरोपी (1) रिपोन शेख पिता भीरू शेख उम्र 38 वर्ष (2) शनीउल शेख पिता आइनल शेख उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी इस्लामपुर थाना सूती-2 जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल हाल मुकाम उर्दना रायगढ़ थाना कोतवाली रायगढ़ को कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया । आरोपियों द्वारा ड्रायवर ‍ मिलन दास और अनिकुल इस्लाम के  साथ मिलकर स्पंज आयरन की चोरी करना कबूल किये जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है  ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This