वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा – आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद से विकास की ओर बढ़ाया कदम

spot_img
Must Read

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिवस एवं 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के गौरवमयी कार्यकाल पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने जहां विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ओर मजबूती से कदम बढ़ाया है, वहीं छत्तीसगढ़ जैसे राज्य को भी विकास की नई दिशा मिली है। श्री ओपी चौधरी जी ने कहा कि उन्होंने स्वयं दंतेवाड़ा में कलेक्टर के रूप में नक्सलवाद और माओवादी हिंसा के कठिन दौर को बेहद करीब से देखा है। गोलियों की आवाज, बंद स्कूल और भय के माहौल को उन्होंने जिया है। उन्होंने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह जी की रणनीति के कारण आज नक्सलवाद और माओवादी हिंसा पर ऐतिहासिक नियंत्रण लगा है। बस्तर के जंगलों में जहां पहले बारूद की गंध थी, वहां आज सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों की खुशबू है। नक्सल हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित होना मोदी जी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

वित्त मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में रेलवे के विकास और पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ जैसे संसाधन संपन्न राज्य के लिए रेलवे कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर ही विकास की रीढ़ है। मोदी जी के कारण ही छत्तीसगढ़ को नई रेल लाइनें, अमृत भारत स्टेशन और हजारों करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिले हैं, जो विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का संकल्प निरंतर आगे बढ़े। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की कामना की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल

मीना बाजार में हुई दोस्ती के बाद आरोपी ने युवती को रायपुर और रायगढ़ में रखा अपने कब्जे में युवती...

More Articles Like This