जिंदल कंपनी अपने साथ सबका विकास लेकर आती है, गांवों में विकास कार्य जरूरी हैंः सक्सेना

spot_img
Must Read

बांधापाली में जिंदल फाउंडेशन द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का किया गया लोकार्पण

रायगढ़ 17 सितंबर। ग्राम पंचायत पाता के आश्रित ग्राम बांधापाली में जिंदल फाउंडेशन जेपीएल तमनार द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेपीएल के वाइस प्रेसीडेंट नीरज सक्सेना थे, अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच प्रेमशिला राठिया ने की, वरिष्ठ अतिथि वीपी एंड लाइजनिंग हेड संजय श्रीवास्तव, उप सरपंच द्रौपदी पटेल, मैनेजर सीएसआर शीतल पटेल व अन्य थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाइस प्रेसीडेंट नीरज सक्सेना ने कहा कि जिंदल कंपनी जहां भी जाती है उस क्षेत्र के गांवों के लिए अपने साथ विकास की योजनाएं लेकर आती है। उन्होंने कहा कि जब गांवों का विकास होगा तभी कंपनी भी आगे बढ़ेगी। सक्सेना ने कहा कि जिंदल फाउंडेशन द्वारा सीएसआर मद से बांधापाली, पाता में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सीएसआर से स्कूल की रूपरेखा बदल गई है, सीसी रोड बनाए गए हैं अब सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया है। यह भवन सबके खुशियों में काम आएगा, भवन का निर्माण चहुंमुखी विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि इस भवन को संभालकर रखना अब पंचायत के साथ ही ग्रामीणों की भी जिम्मेदारी है। सक्सेना ने जरूरत के अनुसार और भी काम गांव में कराने की बात भी कही। वीपी लैंड लाइजन एंड इक्यूजिषन संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जिंदल द्वारा निर्मित यह भवन ही नहीं बल्कि गांव के विकास के लिए जिंदल के समर्पण की भावना है। उन्होंने कहा कि जिंदल पावर क्षेत्र के लोगों के सुख, दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है। इस नवनिर्मित भवन का

उपयोग समाज के सभी वर्ग के लोगों के द्वारा किया जा सकेंगा। जिंदल फाउंडेशन द्वारा कई काम कराए जा रहे हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास के काम कराए गए हैं। सीएसआर के माध्यम से पूरे गांव का ध्यान रखा जाएगा। शीतल पटेल ने कहा कि गांव की आवश्कता के अनुरूप अच्छा भवन गांव को देते हुए हर्श हो रहा है। यह भवन गांव वालों की जरूरत के अनुसार सभी समाज के लोगों के काम आएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के साथ कदम मिलाकर चलने से गांव विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकता है। उन्होंने बताया कि जिंदल कंपनी द्वारा सीएसआर से गांव में कई कार्य कराए गए हैं। कार्यक्रम में पंचायत सचिव रविशंकर नायक, दिनबंधु राठिया, लुमन राठिया, मन्नू लाल पटेल सहित ग्राम के पंच और ग्रामीण तथा महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत कीर्तन मंडली द्वारा किया गया और स्मृति चिह्न और षाॅल से सम्मान ग्राम पंचायत द्वारा किया गया।

सरपंच ने की विकास कार्यों की तारीफ

ग्राम पंचायत पाता की सरपंच प्रेमशिला राठिया ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि इस पंचवर्शीय कार्यकाल में अभी तक जिंदल कंपनी द्वारा गांव में बहुत विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने स्कूल भवन, सीसी रोड व स्वास्थ्य के क्षे़त्र में किए जा रहे कार्यों के लिए कंपनी के कार्यों की तारीफ की। इसी तरह ग्राम के वरिष्ठ नागरिक कन्हैया लाल समरथ ने कहा कि क्षेत्र के विकास में जिंदल पावर का 

बड़ा योगदान है, उन्होंने प्रारंभिक दिनों को याद करते हुए कहा कंपनी की शुरुआत अवस्था में उन्होंने भी सहयोग किया था।उन्होंने उम्मीद व्यक्त की है कि भविष्य में भी जिंदल पावर द्वारा और विकास कार्य कराए जाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

IVF से एक साथ तीन बच्चों का जन्म: चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि

रायगढ़ /  डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ ने IVF उपचार के जरिए एक साथ तीन...

More Articles Like This