सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक आचार्य के मुख्य आतिथ्य में हुआ कुली लाइन भजन संध्या

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

भक्ति भजनों से कलाकारों ने बांधा समां

रायगढ़ / जूटमिल कुलीलाइन में गणेशोत्सव के पावन पर्व पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष औऱ लोकगायक दीपक आचार्य के मुख्य आतिथ्य में एवं गायक कलाकार और उपाध्यक्ष विजय शर्मा,सचिव ब्रजेश नन्दे,कार्यकारिणी प्रमुख महेंद्र यादव,कार्यकारिणी सदस्य संजीव सिंह और राधे राधे गौ सेवा समिति के अध्यक्ष अमित शर्मा,भारत भूषण शास्त्री, गौरी यादव,रोशन अली के गरिमामयी उपस्थिति में एवं महिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस रानी चौहान के विशेष सहयोग से भब्य भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके आयोजक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोज तिवारी थे।


कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ से सकगत करते हुए शाल श्रीफल से सम्मानित कर किया गया,ततपश्चात सभी अतिथि और गायक कलाकारो के द्वारा गणपति भजन,साई बाबा भजन,शिव भजन,कृष्ण भजन,जसगीत आदि सुनाया गया, मोहल्ले वासीयो ने देर रात तक भजन सुना और कार्यक्रम का आनंद लिया।
अध्यक्ष दीपक आचार्य ने बताया कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ लगातार कार्यक्रम कर रही है कुली लाइन में धार्मिक लोग है विशेष कर महिलाएं भजन प्रेमी है,यहां मंच में भजन गाकर बहुत अच्छा लगा,प्रकोष्ठ के सभी कलाकार साथी ऐसे ही मिलकर कार्य करते रहे,निश्चित ही हमारा प्रकोष्ठ आने वाले समय मे कलाकारो के हित के लिये कुछ नया करेगी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में नए कलाकारो का हम स्वागत करते है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This