सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह

spot_img
Must Read

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सेवा को संगठन का मूल मंत्र बनाते हुए बहुत बड़े स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने जा रही है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने तक चलेगा, जिसमें तरह-तरह के सेवा कार्य किए जाएंगे। इस राष्ट्रीय अभियान की थीम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ‘सेवा ही संकल्प’ की सोच पर आधारित होगी। इस अभियान के लिए बनी केंद्रीय टोली में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी को सदस्य के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दायित्व मिलने पर ओपी चौधरी ने कहा सेवा संकल्प अभियान अभी भाजपा के संगठन की ओर से बहुत बड़े स्तर पर संचालित होने जा रहा है। जिसमें तरह-तरह के सेवा कार्य संचालित किये जायेंगे। लगभग एक महीने तक 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक संचालित होगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सेवा की थीम को लेते हुए हम काम करेंगे।उन्होंने अपनी कार्यशैली के अनुरूप बेहद सरल अंदाज में कहा भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है। चाहे राज्य में काम करें, चाहे देश की टोली में काम करें, चाहे बूथ की टोली में काम करें, सभी जगह के कामों का अपना महत्व होता हैं।गौरतलब है कि ओपी चौधरी को इससे पहले भी भाजपा के Gen-Z आउटरीच प्रोग्राम की केंद्रीय टीम में शामिल किया गया था। लगातार राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही जिम्मेदारियां उनके बढ़ते कद को दर्शाती हैं, लेकिन ओपी चौधरी हर बार खुद को एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर ही पेश करते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरी चोरी का मामला वारदात में शामिल आरोपी हेमंत...

More Articles Like This