दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका: ओपी चौधरी को बीजेपी के Gen-Z मिशन 2029 की केंद्रीय टीम में बड़ी जिम्मेदारी
Gen-Z के सारथी बने ओपी चौधरी: 2029 के 22% नए वोटर्स को साधने बीजेपी ने खेला IAS वाला दांव
कलेक्टर से केंद्रीय टीम तक: ओपी चौधरी बने PM मोदी के Gen-Z प्लान के नेशनल फेस
जिन्हें मनमोहन ने सराहा, मोदी ने चुना: वही ओपी चौधरी अब संभालेंगे भाजपा के यूथ आउटरीच की कमान
मनमोहन सिंह से सम्मान पाने वाले ओपी चौधरी अब पीएम मोदी की Gen-Z टीम के चेहरे, बीजेपी के राष्ट्रीय आउटरीच प्रोग्राम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रायगढ़/रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। 2005 बैच के IAS अधिकारी रहे ओपी चौधरी को बीजेपी ने अपने महत्वाकांक्षी Gen-Z आउटरीच प्रोग्राम की केंद्रीय टीम में शामिल किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में 2029 मिशन को लेकर शुरू किए गए इस विशेष अभियान का मकसद पहली बार वोट करने वाले युवा मतदाताओं को साधना है। पार्टी का आंकलन है कि 2029 तक देश में करीब 22% वोटर Gen-Z होंगे, जो चुनावी रणनीति का सबसे अहम वर्ग होगा। इसी रणनीति के तहत ओपी चौधरी को राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है।
दो प्रधानमंत्रियों के भरोसेमंद – मनमोहन से सम्मान, मोदी की पसंद
ओपी चौधरी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वे दो प्रधानमंत्रियों के विश्वास पर खरे उतरे हैं।0कलेक्टर रहते हुए उनके नवाचारों और सुशासन मॉडल के लिए उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के हाथों राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित=किया जा चुका है। दंतेवाड़ा में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके काम ‘शिक्षा के बस्तर मॉडल’ को देशभर में सराहा गया था।
अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन पर भरोसा जताया है। इससे पहले जनवरी 2025 में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘विकसित भारत – यंग लीडर्स डायलॉग’ में 28 राज्यों में से सिर्फ छत्तीसगढ़ के युवा मंत्री के तौर पर ओपी चौधरी को आमंत्रित किया गया था। वहां उन्हें पीएम मोदी के साथ अगली पंक्ति में बैठने का सम्मान मिला था, जहां उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, धर्मेंद्र प्रधान जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
क्यों चुना गया ओपी चौधरी को?
पार्टी सूत्रों के मुताबिक ओपी चौधरी की छवि एक युवा, टेक-सेवी और IAS बैकग्राउंड वाले नेता की है, जो Gen-Z से सीधे कनेक्ट कर सकते हैं।वे IIT की पृष्ठभूमि से आते हैं।प्रशासनिक अनुभव के साथ युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं।छत्तीसगढ़ में वित्त विभाग में किए गए उनके रिफॉर्म – ई-कोष मॉडर्नाइजेशन, स्पेशल कैपिटल असिस्टेंस में देश में नंबर-1 लाने जैसे कामों को केंद्र ने नोट किया है।बीजेपी का संदेश है कि असली Gen-Z देश निर्माता, इनोवेटर और नेशन मेकर है । इस संदेश को डिजिटल प्लेटफॉर्म और विश्वविद्यालयों में ‘One Day, One University’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ओपी चौधरी जैसे युवा नेताओं पर होगी।
रायगढ़ से लेकर दिल्ली तक, कलेक्टर से लेकर केंद्रीय टीम तक का ये सफर ओपी चौधरी के बढ़ते राष्ट्रीय कद को दर्शाता है।









