spot_img
Monday, August 17, 2026

सुशासन तिहार” के नाम पर साय सरकार का जनसमुदाय से छलावा: खरसिया विधानसभा की स्वीकृत सड़कों को बजट से विलोपित कर अनुपूरक बजट में उलझाने का काम जारी — तारेन्द्र डनसेना

spot_img
Must Read

रायगढ़ (17अगस्त ) जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार और लोक निर्माण विभाग (PWD) पर तीखा हमला बोलते हुए ‘सुशासन तिहार’ के नाम पर जनता से धोखा करने का गंभीर आरोप लगाया है।

डनसेना ने सरकारी पत्राचारों व दस्तावेजों का हवाला देते हुए खुलासा किया कि “सुशासन तिहार 2025” में आम जनता से सड़कों और विकास कार्यों के आवेदन तो ले लिए गए, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य धरातल पर शून्य है। उल्टा, जो सड़कों के निर्माण कार्य पूर्व में स्वीकृत थे, उन्हें बजट से विलोपित (हटा) कर दिया गया है।

सरकारी दस्तावेजों से खुली साय सरकार की पोल:

जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने अनुविभागीय अधिकारी (लो.नि.वि. खरसिया) एवं कार्यपालन अभियंता (लो.नि.वि. रायगढ़ संभाग) के आधिकारिक ज्ञापनों (पत्र क्र. 318, 222 एवं 2129/तक/2025-26) का उल्लेख करते हुए बताया कि:

1. ग्राम बड़े डूमरपाली के आवेदक श्री गुलशन कुमार एवं ग्राम नवागांव के श्री रामेश्वर प्रसाद ने सुशासन तिहार 2025 के तहत भालुनारा से राबर्टसन रेलवे स्टेशन/साइडिंग तक सड़क निर्माण की मांग का आवेदन पत्र दिया था।

2. लोक निर्माण विभाग द्वारा दिए गए लिखित जवाब में यह कड़वा सच सामने आया है कि:”राबर्टसन डूमरपाली भालुनारा मार्ग निर्माण कार्य बजट वर्ष 2023-24 में शामिल था, जो कि वर्तमान में विलोपित हो चुका है।”

3. अब विभाग 2600.00 लाख (26 करोड़ रुपये) की इस राशि को केवल “प्रथम अनुपूरक बजट 2025-26” में शामिल करने का कागजी प्रस्ताव भेजकर जनता को बहलाने का काम कर रहा है।

4. बजट से विलोपित एवं अनुपूरक बजट में उलझाई गई खरसिया क्षेत्र की प्रमुख सड़कें:

• राबर्टसन डूमरपाली भालूनारा मार्ग: लंबाई 7.50 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹2600.00 लाख) — बजट 2023-24 से विलोपित

• सिंघनपुर से बरभौना, चंद्रशेखरपुर ऐडू सड़क मार्ग: लंबाई 22.30 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹1560.00 लाख)

• सोनबरसा से कलमी मार्ग: लंबाई 4.50 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹450.00 लाख)

• नवागांव से रजघट्टा मार्ग: लंबाई 2.00 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹200.00 लाख)

• गोरपार से खड़गांव मार्ग: लंबाई 2.10 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹200.50 लाख)

• सोनबरसा पहुँच मार्ग: लंबाई 1.50 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹150.00 लाख)

कांग्रेस प्रवक्ता के साय सरकार से सीधे सवाल:

1. जब राबर्टसन-बडे डूमरपाली-भालूनारा मार्ग वर्ष 2023-24 के बजट में पहले से स्वीकृत था, तो भाजपा सरकार ने इसे बजट से विलोपित क्यों किया?

2. सुशासन तिहार के नाम पर लाखों रुपये के विज्ञापन और आयोजन करने के बाद भी एक साल में केवल पत्राचार का नाटक क्यों रचा जा रहा है?

3. खरसिया के लोकप्रिय विधायक श्री उमेश पटेल क्षेत्र के विकास और सड़कों की बदहाली को लेकर लगातार विधानसभा से लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवाज उठा रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार खरसिया विधानसभा की स्वीकृत सड़कों को बजट से विलोपित कर क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय कर रही है

उग्र आंदोलन की चेतावनी

तारेन्द्र डनसेना ने चेतावनी दी है कि यदि विलोपित की गई सड़कों के लिए तत्काल राशि स्वीकृत कर जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो कांग्रेस पार्टी क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेगी और कड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बड़ी रेड में आरोपियों से 395 लीटर महुआ शराब सहित शराब बनाने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चुल्हा,...

ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार एसएसपी शशि मोहन...

More Articles Like This

error: Content is protected !!