संस्कार स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ देशभक्ति पूर्ण माहौल में मनाया गया। स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा, प्राचार्या रश्मि शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में…… ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। देश की आजादी के लिए शहीद हुए जवानों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उद्घोष से गुंजायमान रहा। 

स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। देश की आजादी के लिए असंख्य लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आज का दिन सिर्फ उन्हें नमन करने का नहीं है, बल्कि उन्होंने देश के लिए जो सपने देखे थे, उसे पूरा करने के लिए अपना योगदान देने का भी है। देश के विकास में भागीदारी निभाने का है। हम सब अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की उन्नति व विकास में योगदान दे सकते हैं। इसी से हमारा देश पूरे विश्व में सिरमौर बनेगा। 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक सुंदर नृत्य व नाटक प्रस्तुत किए। गीत, भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व देश की आजादी के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर भारत माता की जय और वंदेमातरम् से गूंजता रहा। 

सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केंद्र

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल परिसर की आकर्षक सजावट की गई थी। पूरा परिसर तिरंगे झंडे से सजा हुआ था। स्कूल परिसर में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट पर सजाया गया था, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों के साथ अभिभावक व शिक्षक-शिक्षिकाएं भी सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाते नजर आए। नन्हे-मुन्ने बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। अंत में मिष्ठान्न वितरण किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी

छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी चार सहकारी...

More Articles Like This