रायगढ़ कांग्रेस भवन में मासिक बैठक संपन्न, महंगी बिजली व स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

spot_img
Must Read

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कांग्रेस भवन, रायगढ़ में जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले के पुसौर ब्लॉक अध्यक्ष नरेश तिवारी धरमजयगढ़ अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर खरसिया ग्रामीण अध्यक्ष मनोज गबेल, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, लैलूंगा अध्यक्ष वीरेन्द्र शाह एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने किया तथा प्रदेश प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरण पंडा जिला उपाध्यक्ष मुकुंद मुरारी पटनायक, विजय शर्मा, श्रीमती नैना गबेल, सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने संबोधित किया और अपना सुझाव दिया तथा वरिष्ठ नेता अभय महंती ने सभी का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में श्रीमती संपति सिंह सिदार, गुलापी सिदार, यशोमती सिदार, रोशन लाल पंडा, सौरभ अग्रवाल , घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, मनीषा शर्मा , अवध पटेल, देवेन्द्र शर्मा, रामु दास महंत, बबलू साहू, संतोष बोहीदार , देवानंद पटेल, मानिक पटनायक, लालचंद साहू, गंगाराम पोर्ते , राजीव डनसेना, शुभम पटेल, युवराज साहू,अजय भारती, दिनेश राठौर सही करने कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। जो पदाधिकारी लंबे समय से निष्क्रिय हैं तथा संगठनात्मक गतिविधियों में भाग नहीं ले रहे हैं, उन्हें जिम्मेदारियों से बदला भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन अनुशासन, सक्रियता और जनसेवा की भावना से चलता है, इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराया तथा आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के सभी ब्लॉकों में चरणबद्ध तरीके से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा जनता के बीच पहुंचकर स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ कांग्रेस की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

बैठक में घर-घर जनसंपर्क अभियान, आवेदन प्रपत्र भरवाने की कार्ययोजना, आगामी प्रेस वार्ता की तैयारी तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। साथ ही सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है और महंगी बिजली तथा स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जिला कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर आंदोलन को सफल बनाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This