डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में वरिष्ठ न्यूरोसर्जन एवं स्पाइन सर्जन डॉ. सिब कुमार पाढ़ी देंगे सेवा….

spot_img
Must Read

रायगढ़। जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ में प्रसिद्ध वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन एवं स्पाइन सर्जन डॉ. सिब कुमार पाढ़ी ने अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। उनके जुड़ने से अब रायगढ़ एवं आसपास के जिलों के मरीजों को नस, मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

डॉ. सिब कुमार पाढ़ी को न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में 17 वर्षों का अनुभव है, जिसमें 11 वर्षों का विशेषज्ञ अनुभव शामिल है। उन्होंने VIMSAR, बुरला से MBBS (1998) एवं MS (General Surgery, 2003) तथा गांधी हॉस्पिटल, हैदराबाद से M.Ch. (Neurosurgery, 2009) की उपाधि प्राप्त की है। वे Medical Council of India (MCI) के सदस्य हैं और आधुनिक न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी में विशेष विशेषज्ञता रखते हैं।

उनकी उपलब्धियों में DESTANDAU Endospine Fellowship, France तथा UBE (Unilateral Biportal Endoscopic) Spine Fellowship, South Korea जैसी अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप शामिल हैं। इन उन्नत प्रशिक्षणों के माध्यम से वे आधुनिक मिनिमली इनवेसिव एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी एवं जटिल न्यूरो सर्जरी में दक्ष हैं, जिससे मरीजों को कम दर्द, छोटे चीरे, शीघ्र रिकवरी और बेहतर उपचार परिणाम प्राप्त होते हैं।

डॉ. पाढ़ी द्वारा लकवा, मिर्गी, सिरदर्द, माइग्रेन, कमर दर्द, साइटिका, चक्कर आना, हाथ-पैरों में सुन्नपन एवं कंपन्न, नसों की बीमारियां, स्पॉन्डिलाइटिस, पार्किंसन, स्लिप डिस्क, डायबिटिक न्यूरोपैथी, ब्रेन ट्यूमर, रीढ़ की हड्डी की चोट, हाइड्रोसेफेलस (सिर में पानी भरना), मेनिन्जाइटिस सहित नस, मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध रहेगा। साथ ही ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी, बच्चों के मस्तिष्क की चोट की सर्जरी तथा अन्य जटिल न्यूरोसर्जरी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

इस अवसर पर डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के संचालक डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानगरों के समान आधुनिक एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि डॉ. सिब कुमार पाढ़ी के जुड़ने से अस्पताल में Neuro Care सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी तथा मरीजों को अत्याधुनिक तकनीक के साथ अनुभवी विशेषज्ञ का लाभ मिलेगा।

डॉ. पाढ़ी प्रत्येक सोमवार से शनिवार, सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 4 बजे तक अस्पताल में मरीजों का परामर्श एवं उपचार करेंगे। परामर्श हेतु अस्पताल के मोबाइल न. 9179618171 पर संपर्क किया जा सकता है l

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This