एनटीपीसी लारा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

spot_img
Must Read

लारा, रायगढ़। एनटीपीसी लारा में भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना के कर्मचारी, उनके परिजन, सीआईएसएफ के जवान, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा टाउनशिप के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की सुसज्जित रथ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रथ को खींचा तथा भजन-कीर्तन एवं जयघोषों के बीच वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख (हेड ऑफ प्रोजेक्ट) सुभाष ठाकुर ने भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ देते हुए आयोजन को सफल बनाने में सभी के उत्साहपूर्ण सहयोग की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। सभी ने भगवान श्री जगन्नाथ से देश, समाज एवं सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

एनटीपीसी लारा द्वारा आयोजित यह भव्य रथ यात्रा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण तथा कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच सामाजिक समरसता, एकता और पारिवारिक भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This