सावित्री नगर काॅलोनी में उत्साह से मनाया गया रथयात्रा का पर्व ईडी दंपती ने की छेरा पहरा की रस्म, रथ खिंचने उमड़े लोग

spot_img
Must Read

16 जुलाई रायगढ़। स्वामी जगन्नाथ जी की रथयात्रा का पर्व जिंदल पाॅवर तमनार द्वारा धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में स्वामी जगन्नाथ की पूजा के बाद उन्हें रथारूढ़ कराया गया, इसके बाद भक्तों को दर्शन देने के लिए भगवान जगन्नाथ स्वामी निकले तो रथ खिंचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रथ में सवार होकर भगवान अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए पूरे काॅलोनी में निकले।

रथ यात्रा का पर्व गुरूवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। सावित्री नगर काॅलोनी में भी इसे उत्सव की तरह मनाया गया। सुबह से ही काॅलोनी में भक्तिभाव का माहौल था। दोपहर बाद भगवान बालाजी मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की गई। मुख्य पूजा जिंदल पाॅवर प्लांट के ईडी एंड एचओपी जी वेंकटरेड्डी और उनकी पत्नी जयसुधा वेंकट रेड्डी ने की। आचार्य द्वारा विधि विधान से भगवान की पूजा कराई गई। इसके बाद छेरा पहरा की रस्म

निभाई गई। ईडी वेंकटरेड्डी और जयसुधा रेड्डी हाथ में झाड़ू लेकर रास्ते को साफ करते रहे। इसके बाद भगवान को रेड्डी और आचार्य ने रथारूढ़ कराया। ईडी श्री जी वेंकट रेड्डी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ हम सबकी आस्था के केंद्र हैं, यह माना जाता है कि उनके दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। वे जग के कल्याण करने वाले हैं इसीलिए उन्हें भगवान जगन्नाथ कहा जाता है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से सभी की मंगल की कामना की। रथ यात्रा में प्लांट के अधिकारी व काॅलोनी के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This