श्री अग्रसेन जयंती को भव्य मानने और सभी को इससे जोड़ने के लिए जोन की बैठक प्रारंभ गोगा मंदिर में जूटमिल जोन के अग्र बंधुओं ने आयोजन समिति का ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत

spot_img
Must Read


रायगढ़ ।   नगर में अग्रसमाज द्वारा अपने अग्रकुल पुरोधा महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है।इस वर्ष 26 सितंबर को महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5147 वीं जयंती पर रही है। जिसे लेकर रायगढ़ के अग्र समाज ने जोर-शोर से तैयारियां प्रारंभ कर दी है।
उक्त जानकारी इस प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य अनिल रतेरिया ने बताया कि  श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति द्वारा लगातार जोन की बैठकें लेकर समाज के हर वर्ग को जयंती के कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को जूटमिल जोन के अग्र बंधुओं की बैठक गोगा मंदिर में रखी गई। जूटमिल जोन के अग्र बंधुओं ने आयोजन समिति के

सदस्यों का ढोल-नगाड़ों के साथ जोशीला व भव्य स्वागत किया।साथ ही इस वर्ष होने वाली जयंती में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभाने की सहमति दी। जूट मिल जॉन से पुरषो में राकेश बापोड़िया,किशन अग्रवाल और महिलाओं में आशा जैन एवं रिंकी गोयल को जोन प्रभारी बनाया गया। सभी ने जयंती को भव्य बनाने के लिए अपने अपने सुझाव दिए और कोरोना काल के बाद होने वाले इस आयोजन को और उत्साह से मनाने का निर्णय लिया। बैठक में मुख्य रूप से श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति आयोजन समिति और जूटमिल जोन से समिति प्रमुख प्रभारी सुनील अग्रवाल (लेन्ध्रा),उप प्रभारी मुकेश

गोयल (श्री श्याम कंस्ट्रक्शन), श्री अग्रसेन सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मित्तल कलानोरिया, पूर्व सभापति सुरेश गोयल, निर्मल अग्रवाल,सह प्रभारी राजा जैन,विकाश अग्रवाल,अनिल गर्ग,त्रिलोक महमिया,कैलाश अग्रवाल,अधीश रतेरिया,जयप्रकाश अग्रवाल,प्रवीण बंसल,बजरंग अग्रवाल,अशोक जैन,अलोक अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,अनिल जैन,अजय जैन,अमन बंसल,सौरभ अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,हेमंत गुप्ता,गिरधर अग्रवाल आकाश अग्रवाल एवं महिला मे रेखा महमिया,पायल अग्रवाल (पुष्पक),ज्योति गोयल,शीतल अग्रवाल,कविता बंसल,रोमा अग्रवाल,विनीता अग्रवाल,प्रिया जैन,श्रेया जैन,सुनीति अग्रवल,बबिता अग्रवल,मनीषा अग्रवाल,रीना जैन,प्रीति जैन,ममता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्तिथ थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This