महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का दिल्ली में महाप्रदर्शन ; छत्तीसगढ़ संसदीय सचिव यू. डी. मिंज के नेतृत्व में कांग्रेस का बड़ा जत्था

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

नई दिल्ली / 04 सितंबर.

महंगाई को लेकर दिल्ली में आयोजित रैली और आंदोलन में संसदीय सचिव यू.डी. मिंज प्रदेश के कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था के साथ शामिल हुए हैं.

      छत्तीसगढ़ से गए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी उन्हें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम की ओर से दी गईं है जिसका निर्वहन वे दिल्ली पहुँच कर बखूबी कर रहे है.

ज्ञात हो कि आज राम लीला मैदान में रैली हो रही है.महंगाई व कई प्रकार के करों में वृद्धि को लेकर देश में कोहराम मचा हुआ है जनता परेशान है.महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ होने वाले इस आंदोलन में प्रदेश के सैकड़ों कार्यकर्त्ता ट्रेन व वायु मार्ग से दिल्ली पहुँचे हैं और आंदोलन में शामिल हो केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।

बीते कल प्रदेश से कांग्रेस के कार्यकर्ता स्पेशल ट्रेन से रवाना हो दिल्ली पहुँचे । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर रेल्वे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। प्रदेश कांग्रेस ने ट्रेन की व्यवस्था एवं समन्वय हेतु अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति किया है जिसमें संसदीय सचिव यू डी मिंज को भी जिम्मेदारी सौपा गया है

जशपुर से भी कांग्रेसी नेता पहुंचे दिल्ली

इस आंदोलन में शामिल होने जिले से 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे हैं जो पूरे गर्मजोशी से आंदोलन का हिस्सा बन राम लीला मैदान में हल्ला बोल करेंगे। जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने बताया कि आज रामलीला मैदान में रैली में जिले के कांग्रेसी कार्यकर्त्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे ,दिनों दिन बेलगाम हो रही महंगाई व करों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर देश में कोहराम मचा हुआ है,वहीं बेरोजगारी भी दिनों दिन बढ़ने से युवाओं के सामने परेशानियां आ खड़ी हुई है। जशपुर जिले से 50 कार्यकर्ता ट्रेन व वायु मार्ग से दिल्ली पहुँच चुके हैं और आंदोलन में शामिल हो केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गरजेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This