रायगढ़ इस्पात में फर्नेस पंचर से होने से मची भगदड़…चार मजदूर घायल…एक की स्थिति गंभीर…

spot_img
Must Read

रायगढ़ / पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़ इस्पात एंड पावर लिमिटेड में बुधवार दोपहर को लगभग 12:30 बजे उस वक्त भगदड़ मच गई जब अचानक फर्नेस पंचर होने से धुएं के बुलबुले दिखाई देने लगे पास में काम कर रहे सभी श्रमिकों में अफरा तफरी मच गई जिसमें चार श्रमिक घायल हो गए हैं सभी घायलों को रायगढ़ के अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है एक ही हालत गंभीर है। बाकी तीन की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। 

घायलों के नाम 

क्रेन ऑपरेटर फूलेन्द्र कुमार (27) यूपी, सीनियर फीटर अमरेश कुमार (34) यूपी, इलेक्ट्रिशियन फिरोज आलम खान (35) यूपी और क्रेन ऑपरेटर रामनाथ सुर्यवंशी निवासी जांजगीर–चांपा घायल हुए है। 

बरसात के समय में रॉ मटेरियल में मॉइश्चर आ जाता है मॉइश्चर आ जाने की वजह से फर्नेस हिट होता है और गैस ऊपर आ जाता है। जिसे प्लांट में धुआं फैल गया आसपास मजदूरों में भागम भाग की स्थिति निर्मित हो गई हल्की-फुल्की चोट आई है। प्रबंधन की ओर से सभी का बेहतर इलाज करवाया जा रहा है। 

सुनील कुमार पंडा जनरल मैनेजर रायगढ़ इस्पात एंड पावर लिमिटेड

रायगढ़ इस्पात में फर्नेस पंचर से चार कामगार घायल हुए हैं जांच के लिए टीम निकल रही है जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

राहुल पटेल, औद्योगिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This