रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिंदल द्वारा आयोजित कैंप में 38 लोगों ने किया रक्तदान

spot_img
Must Read

15 जून रायगढ़। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को जिंदल पाॅवर प्लांट तमनार द्वारा फोर्टिस ओपी जिंदल अस्पताल सावित्री नगर तमनार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में 38 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को मोमेंटो और र्सिटफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए विष्व भर में प्रति वर्श 14 जून को रक्तदाता दिवस (वल्र्ड ब्लड डोनर डे) के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस रक्तदान करने वालों के लिए समर्पित है। इस अवसर पर जिंदल फाउंडेशन, जिंदल पाॅवर तमनार द्वारा भी वन ड्राॅप आॅफ ह्यूमिनीटि, गीव ब्लड सेव लाइफ( मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जीवन बचाएं) की थीम पर र्फोिर्टस ओपी जिंदल अस्पताल सावित्रीनगर तमनार में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबब 10बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने के लिए व्हीपी माइंस राजेश दुबे भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ब्लड केवल मनुष्य के शरीर में बनता है, यह आर्टिफिषियल नहीं हो सकता। इसलिए जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करना ही एक विकल्प है। उन्होंने लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान से पहले डोनरों का एचबी टेस्ट किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This