अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पहल…अग्रोहा धाम में प्रथम कार्यकारिणी की बैठक का हुआ भव्य और यादगार आयोजन

spot_img
Must Read

रायगढ़ / अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ की विगत नौ जून को अग्रोहा धाम में समिति की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का भव्य आयोजन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अध्यक्ष वंदना बंसल, की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें देश व प्रदेश स्तर की पदाधिकारियों ने भाग लीं।

अग्रोहा धाम में आत्मीय स्वागत कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम महिला सम्मेलन के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी, सचिव बबीता बगडीया, प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया सचिव सीमा गुप्ता राष्ट्रीय अंचल प्रमुख अनीता राष्ट्रीय अंचल प्रमुख रेखा महमिया राष्ट्रीय संबंध समन्वय प्रमुख सुधा अग्रवाल आदि समस्त चालीस में से चौबीस शाखाओ ने शिरकत की। पदाधिकारियों को विटेज कार में बैठाकर सम्मान से स्वागत द्वार

तक लाए गए व कर्मा पार्टी और भव्य बाजे गाजे के साथ राम राम के झंडों एवं धुन पर प्रोसेसन निकालकर आत्मीय पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष वंदना बंसल, सचिव पूजा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी अतिथियों को माथे तिलक लगाकर साथ ही अध्यक्ष वंदना बंसल ने चौकीपर राष्ट्रीयपदाअधिकारियों को बैज पहनाकर नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे से भव्य स्वागत किया गया जो हर

किसी के लिए यादगार बन गया। तहत पश्चात उपाध्यक्ष शीतल अग्रवाल एवं रिंकी अग्रवाल ने सभी सदस्यों को तिलक लगाकर मान बढ़ाया

दीप प्रज्वलन से शुभारंभ स्वागत के पश्चात महिला सम्मेलन के सदस्यों ने कार्यक्रम का आगाज वैदिक पूजा परंपरा अनुरुप शंख ध्वनि, घंटी और इसके पश्चात गणेश वंदना तथा स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति श्रुति झुनझुनूवाला द्वारा दी गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

भगवान श्री राम के मधुर गीत के साथ राष्ट्रीय एवं प्रांतीय सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। वहीं सदस्य पुनः नारी शक्ति के जयकारे से गुंजायमान हो गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला सम्मेलन की सदस्य बहुत ही अच्छा कार्य कर रहीं हैं जो तारीफे काबिल है। इसी तरह सचिव बबीता बगडीया ने कहा कि रायगढ़ महिला सम्मेलन की सभी सदस्यगण निःसंदेह बेहतरीन ढंग से सामाजिक जनहित कार्यों को प्रमुखता दे रही हैं जो इनकी हर बेहतरीन कार्य शैली से प्रलक्षित होता है। वहीं राष्ट्रीय अंचल प्रमुख रेखा महमिया ने प्रथम कार्यकारिणी बैठक की भव्यता और महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ की सदस्यों द्वारा किए जा रहे नेक पहल व कार्यों के लिए रायगढ़ शाखा अध्यक्ष श्रीमती वंदनाजी ने सभी सदस्यों को बधाई दी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This