एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नत

spot_img
Must Read

रायगढ / एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह को कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड पद पर पदोन्नत किया गया है। वर्ष 1993 में एनटीपीसी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्री सिंह को ऊर्जा एवं खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है।

बिहार के भागलपुर विश्वविद्यालय से विद्युत अभियंत्रण में स्नातक सिंह ने एनटीपीसी के विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं प्रतिष्ठानों जैसे रिहंद, विंध्याचल, लारा, बोंगाईगांव तथा पश्चिमी क्षेत्र-II, रायपुर में अपनी सेवाएं दी हैं। वे पूर्व में एनटीपीसी लारा एवं एनटीपीसी बोंगाईगांव में परियोजना प्रमुख के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। विद्युत अनुरक्षण, ईंधन प्रबंधन तथा संचालन एवं अनुरक्षण उनके प्रमुख विशेषज्ञता क्षेत्र हैं।

उनके नेतृत्व में एनएमएल तलईपल्ली ने उत्पादन, सुरक्षा, सामुदायिक विकास तथा परिचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी पदोन्नति एनटीपीसी में उनके उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अदाणी फाउंडेशन ने 10 गांवों में दिया पशुधन स्वास्थ्य प्रबंधन प्रशिक्षण 274 किसानों को मिला सीधा लाभ, महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी से महिला सशक्तिकरण...

रायगढ़, : ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने और वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायगढ़ में एक...

More Articles Like This