ट्रक ड्राइवरों को किया अवेयर, विद्यार्थियों के बीच हुई प्रतियोगिता…पर्यावरण दिवस के पहले जेपीएल में हो रहा आयोजन

spot_img
Must Read

2 जून रायगढ़। पर्यावरण दिवस के पहले ही लोगों को जागरूक करने के लिए जिंदल पावर तमनार के पर्यावरण विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 25 मई से शुरू हो चुका है। इस दौरान ट्रक ड्राइवरों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है, वहीं क्षेत्र के स्कूलों में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाएगा, लेकिन इससे पहले जिंदल पावर प्लांट तमनार में विभिन्न प्रकार का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन 25 मई से क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कक्षा दूसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में करीब डेढ़ सौ विद्यार्थी शामिल हुए।

ट्रक ड्राइवरों को किया गया जागरूक

आयोजन के दौरान ट्रक, ट्रेलर ड्राइवरों को भी पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें मास्क का वितरण कर हमेशा मास्क का उपयोग करने के लिए नसीहत दी गई। साथ ही मटेरियल परिवहन के दौरान पूरी तरह से पाॅलिथिन से ढंक कर चलने के लिए कहा गया ताकि रास्ते में डस्ट न गिरे। वहीं निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया।

5 को निकलेगी रैली और किया जाएगा पौधरोपण

विश्व पर्यावरण के अवसर पर 5 जून को सावित्री नगर काॅलोनी में सुबह पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रैली निकाली जाएगी व पौध रोपण किया जाएगा। वहीं जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम बासनपाली में भी पौधरोपण किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This