बम्हनीडीह में ओपी चौधरी का रोड शो, बोले — ‘कमल का बटन दबाएं, नगर की तस्वीर बदलें’

spot_img
Must Read

रायगढ़:- जांजगीर-चांपा जिले की नगर पंचायत बम्हनीडीह में शनिवार शाम भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रोड शो में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी का जोरदार स्वागत हुआ. ढोल-नगाड़ों और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच ओपी चौधरी ने भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्री रमेश कुमार डड़सेना और सभी पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा,बम्हनीडीह की जनता का जोश बता रहा है कि यहाँ की जनता भी विकास चाहती है। कांग्रेस जनता को सिर्फ वोट बैंक समझती रही। सड़क टूटी रही, नाली जाम रही, गरीब का मकान नहीं बना। कमल को दिया गया एक वोट विकास के नए द्वार खोलेगा। रमेश कुमार डड़सेना को सुख-दुख का साथी” बताते हुए कहा ओपी मे कहा जनता के सुख दुख में सदा खड़े रहने वाले कार्यकर्ता को ही पंचायत की कमान मिलनी चाहिए।

ओपी चौधरी ने डबल इंजन सरकार की गारंटी देते हुए वादा किया कि बम्हनीडीह की*हर गली पक्की होगी, हर घर नल से जल पहुँचेगा और PM आवास से हर गरीब को छत मिलेगी.।उन्होंने कहा, पिछली सरकार में कमीशनखोरी से पंचायतें बेहाल थीं. रमेश जी के नेतृत्व में पाई-पाई का हिसाब जनता के सामने होगा. भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत हमारी प्राथमिकता है। युवाओं और महिलाओं को लेकर उन्होंने कहा कि कौशल विकास से युवाओं को स्वरोजगार और महिला समूहों के माध्यम से माता-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाएगा। ओपी चौधरी ने कहा, मोदी जी हमारी विरासत को वैश्विक मंच दे रहे हैं।. हम बम्हनीडीह को भी स्वच्छ, सुंदर और संस्कारित नगर बनाएंगे. विकास भी, विरासत भी यही भाजपा का मंत्र है। अपने संबोधन के अंत में ओपी चौधरी ने जनता से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा , कमल का बटन दबाएं, बम्हनीडीह की तस्वीर बदलें. अध्यक्ष पद पर श्री रमेश कुमार डड़सेना जी और सभी वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं. आपका एक वोट बम्हनीडीह की तस्वीर बदल देगा और मोदी जी-विष्णुदेव साय जी के हाथ मजबूत करेगा। रोड शो में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए. जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ओपी चौधरी का स्वागत किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This