नशीली इंजेक्शन की तस्करी पर रायगढ़ पुलिस का एक और बड़ा प्रहार…ओडिशा से लाकर रायगढ़ में बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 98 प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन जब्त

spot_img
Must Read

चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई, चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

ऑपरेशन आघात के तहत नशे के सौदागरों पर लगातार प्रहार, आमजन भी दें सूचना—एसएसपी शशि मोहन सिंह

30 मई, रायगढ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर एवं थाना साइबर की संयुक्त टीम ने ओडिशा से प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन लाकर रायगढ़ में खपाने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मरीन ड्राइव रोजगार कार्यालय के पास एक युवक बड़ी मात्रा में नशीली इंजेक्शन बिक्री के उद्देश्य से लेकर बैठा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव क्षेत्र में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्काल पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *मनीष डंडरिया (22 वर्ष) निवासी नवधा चौक, गंगानगर, थाना बृजराजनगर जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा) हाल मुकाम किरोड़ीमलनगर, आजाद चौक थाना कोतरारोड जिला रायगढ़* बताया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक थैले में रखे 98 नग NRXPENTAZOCINE LACTATE INJECTION I.P. (ZOXIFIX) बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 5,953.25 रुपये है। पूछताछ में आरोपी उक्त इंजेक्शन को बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया, किंतु इनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शनों को जब्त किया। विवेचना में आरोपी द्वारा अवैध रूप से नशीली इंजेक्शन बिक्री के उद्देश्य से रखना पाए जाने पर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब इंजेक्शन की आपूर्ति श्रृंखला और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौहान, प्रधान आरक्षक एन. बालचंद मोहन राव, रूपराम पटेल तथा आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, मनोज पटनायक, रोशन एक्का, चन्द्र कुमार बंजारे, जितेन्द्र कुर्रे एवं मिनकेतन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रतिबंधित नशीले पदार्थों और इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा आमजन से भी ऐसे अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की जाती है।”*

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This