भाजपा सरकार के राज में पेट्रोल डीजल समेत अनेक सामग्रियों में बेतहाशा बढ़ोतरी आम जनता की परेशानियों से सरकार को कोई सरोकार नहीं…संयुक्ता सिंह

spot_img
Must Read

रायगढ़ / जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री संयुक्ता सिंह ने सरकार को घेरा, कहां की सरकार लगातार पेट्रोल डीजल समेत अनेक सामग्रियों की कीमत में काफी अधिक वृद्धि हो रही है जिसके कारण गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। 

दूसरी ओर आम जनता की परेशानियों से सरकार को कोई वास्ता नहीं है चुनाव के टाइम ही बड़े-बड़े और खोखले वादे किए जाते हैं ताकि वोट पा सके, चुनाव खत्म होते ही वादा भूल जाती है। भाजपा सरकार की वादा खिलाफी करना एक पुरानी ही प्रथा चली आ रही है।

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने…

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने से सभी सामानों के रेट काफी हाई-फाई हो गए हैं। तथा किसानों को भी पेट्रोल डीजल नहीं मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है खेती किसानी के समय पेट्रोल पंप में लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। जितना जरूरत है उतना डीजल नहीं दिया जा रहा है जिससे उन पर भारी संकट आन पड़ी है।

भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियां बताने में ही व्यस्त..संयुक्ता सिंह

भाजपा सरकार सत्ता में आते ही लोगों के हितों में काम करना छोड़ कर अपनी उपलब्धियां में ही इतनी अधिक व्यस्त उसे जनता से किसी भी प्रकार का सरोकार नहीं है। महंगाई दिनों दिन आसमान छू रही है। सरकार सिर्फ अपनी कुर्सी चमकाने में लगी हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This