गर्मी में हाट बाजार व चौक, चौराहे में ठंडे पानी से राहत दे रही जिंदल की जल सेवा

spot_img
Must Read

सीएचपी और धौराभांठा चौक व बाजार तथा मंडे मार्केट, डोंगामहुआ में दी जा रही सेवा

28 मई रायगढ़। गर्मी के दिनों में आवागमन करने वाले लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए जिंदल फाउंडेशन तमनार द्वारा जिंदल जल सेवा की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत ठंडा पानी के दो वाहन प्लांट और माइंस क्षेत्र में सेवा दे रहा है। सीएचपी चौक और धौराभांठा चौक, चौराहे में मुसाफिरों को रोज सुबह से शाम तक यह सुविधा मिल रही है वहीं क्षेत्र के बड़े बाजार में भी लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध करा के राहत दी जा रही है।

नौतपा में सूरज के तेवर तीखे हैं, लू जैसी स्थिति है, ऐसे में शरीर को पानी की आवश्यकता अधिक होती है। खासकर सुबह से लेकर शाम तक यात्रा करने वालों को ठंडा पानी की तलाश रहती है, लोगों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए जिंदल फाउंडेशन द्वारा जिंदल जल सेवा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मांइस के वाइस प्रेसिडेंट और सीईओ ओमप्रकाश ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की कमी से डिहाइड्रेषन की समस्या आती है, ऐसे समय में राहगिरों को ठंडा पानी पिलाना पुण्य का काम है। इसी भावना को ध्यान में रखकर जिंदल फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में ठंडे पानी के दो वेन की व्यवस्था की गई है। आगे भी क्षेत्र के लोगों को ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इस अवसर पर वीपी 2/3 गोविंद कुमार, एवीपी 4/1 विजय कुमार जैन, एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट एंड ग्रूप हेड सीएसआर ऋशिकेष शर्मा, एचआर हेड संतोश कुमार द्विवेदी, एजीएम राजेश रावत व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

इन स्थानों पर मिल रही सुविधा

जिंदल जल सेवा की सुविधा सीएचपी चौक और धौराभांठा चौक चौराहे में रोजाना सुबह से शाम तक मिल रही है। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक मंडे मार्केट झिंकाबहार, रविवार को साप्ताहिक बाजार डोंगामहुआ बाजार और शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार धौराभांठा में भी ठंडे पानी की सुविधा लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This