जिंदल फाउंडेशन ने संवारा गंगासागर तालाब, सामुदायिक भवन निर्माण का भी भूमिपूजन…ग्रामीणों को मिलेगा जल संरक्षण का लाभ, सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा

spot_img
Must Read

रायगढ़. / ग्राम बरमुडा स्थित 10 एकड़ में फैला गंगासागर तालाब अब नए स्वरूप में नजर आने लगा है। जिंदल फाउंडेशन द्वारा तालाब के गहरीकरण, पचरी निर्माण एवं संवर्धन का कार्य पूर्ण किए जाने के बाद मंगलवार को इसका लोकार्पण जिंदल स्टील लिमिटेड के अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।

भू-जल स्तर को बनाए रखने के लिए तालाबों का संरक्षण एवं संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य के तहत जिंदल फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में तालाबों के गहरीकरण, सौंदर्यीकरण और विकास के कार्य किए जाते रहे हैं। ग्राम बरमुडा स्थित गंगासागर तालाब का गहरीकरण भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जिससे अब तालाब की जल संधारण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। लोकार्पण समारोह में जिंदल स्टील लिमिटेड के कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद  विष्णुचरण पटेल

ने की। इस अवसर पर जिंदल स्टील लिमिटेड के कार्यपालिक उपाध्यक्ष संजीव चौहान, जिंदल सीमेंट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव, एचआर प्रमुख शिरीष शुक्ला, एवीपी नीरज शर्मा, सीएसआर प्रमुख अपूर्व चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए रॉय ने कहा कि गंगासागर तालाब के गहरीकरण से बरमुडा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि भू-जल स्तर सुधारने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांव में प्रस्तावित सामुदायिक भवन सभी वर्गों के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, आजीविका और जल संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में निरंतर कार्य कर रही है। यह पहल कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल एवं जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल की समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर पार्षद विष्णुचरण पटेल ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से गंगासागर तालाब के गहरीकरण की आवश्यकता महसूस कर रहे थे, जिसे जिंदल फाउंडेशन ने प्राथमिकता के साथ पूरा किया। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा अंचल में किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए इसके लिए आभार व्यक्त किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This