आम उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदम…जिले में संचालित कंज्यूमर पंपों के संचालकों की बैठक लेकर जारी किए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

spot_img
Must Read

आम नागरिकों से भी पेट्रोल-डीजल का आवश्यकतानुसार ही उपयोग करने प्रशासन की अपील

रायगढ़, 21 मई 2026/ जिले में पेट्रोल-डीजल की सुचारू उपलब्धता बनाए रखने तथा आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में संचालित कंज्यूमर पंपों के संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कंज्यूमर पंप संचालकों को निर्देशित किया कि वे गत वर्ष के इसी माह की खपत के अनुरूप इस वर्ष भी अपनी आवश्यकता अनुसार डीजल का लोड स्वयं मंगाएं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल उद्देश्य के लिए रिटेल आउटलेट्स से डीजल प्राप्त न किया जाए, ताकि आम नागरिकों के लिए पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति निर्मित न हो।

कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता देना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी भी स्थिति में रिटेल पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पेट्रोल-डीजल पंपों का औचक निरीक्षण करने तथा ईंधन की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 52 कंज्यूमर पंप संचालित हैं। रिटेल आउटलेट्स में डीजल के मूल्य तथा बल्क कंज्यूमर के लिए निर्धारित मूल्य में अंतर होने के कारण कुछ कंज्यूमर पंप संचालकों द्वारा रिटेल आउटलेट्स से डीजल प्राप्त किया जा रहा था, जिससे यह स्थिति निर्मित हुई। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि पेट्रोल एवं डीजल का आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें तथा अनावश्यक भंडारण अथवा अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा जिले में ईंधन की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं जिले के सभी कंज्यूमर पंप संचालक उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This