रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी के बहुप्रतीक्षित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण महाअभियान का मंगलवार को अग्रोहा धाम में भव्य आगाज हुआ। ‘सत्ता नहीं, राष्ट्र-निर्माण’ के संकल्प के साथ शुरू हुए इस वैचारिक महाकुंभ में पहले दिन सुबह से ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। सुबह 9 बजे से ही अग्रोहाधाम में डिजिटल पंजीयन को लेकर कार्यकताओं में गहमा गहमी नजर आई।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे जलपान, पंजीकरण और प्रशिक्षण शुल्क के डिजिटल भुगतान से हुई। कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड स्कैन कर पारदर्शी व्यवस्था के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। 10:45 बजे से ‘विकास-यात्रा’ प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। अपराह्न् 10:45 से 11:15 बजे तक ‘प्रदर्शनी दर्शन सत्र’ आयोजित हुआ। अतिथियों के आगमन और स्वागत के बाद स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी प्रमुख श्री अनुपम पाल जी एवं उनकी टोली ने अतिथियों को भाजपा के सफर, विचारधारा, पं. दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ से लेकर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों तक की झलक दिखाई। दोपहर 11:15 बजे के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रवाद की गूंज सुनाई पड़ी।

11:15 से 12:15 बजे तक चला ‘प्रथम सत्र’ पूरी तरह वैचारिक ऊर्जा से भरा रहा। दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के साथ सत्र शुरू हुआ। स्थानीय उत्सव परंपरा से स्वागत-अभिनंदन के बाद वरिष्ठ नेताओं ने ‘प्रशिक्षण वर्ग का महत्व’ और ‘देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियां’ विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करने वाले प्रमुख नेताओ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा भाजपा के लिए सत्ता लक्ष्य नहीं बल्कि सत्ता हासिल करने के बाद अंतिम पंक्ति में खड़े लोगो के लिए सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को पहुंचाना है। कार्यकत्ताओं को सत्ता हासिल करने की रीढ़ निरूपित करते हुए उन्होंने कहा आज सामने बैठे कार्यकताओं में भविष्य के नेता भी है। राजनीति के मंच में जब भी सत्ता कमल खिला है उसने सत्ता को साधन माना है साध्य नहीं। सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा भाजपा के लिए कुर्सी यज्ञ बेदी पर बैठने वाला वो आसान है जिस पर बैठ कर राष्ट्र यज्ञ की आहुति दी जाती है।राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह में कहा सत्ता का मोह क्षणिक है परंतु भारत का गौरव का सपना शाश्वत है।भाजपा के लिए सत्ता का स्वप्न को पूरा करने का साधन है।जिलाध्यक्ष भाजपा अरुण धर दीवान ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का
एकात्म मानववाद हमे सिखाता है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे यही असली विजय है।वर्गाधिकारी किशोर राय जी ने कहा हम चुनाव जीतते है ताकि सरकार की योजनाएं गरीब की झोपड़ी तक आसानी से पहुंचे ना कि इसलिए कि विधान सभा की गलियारों में सजे।वर्ग प्रमुख सतीश बेहरा ने कहा अंत्योदय का संकल्प बताता है कि सत्ता का अर्थ सेवा है शासन का अर्थ सुशासन है और राज का अर्थ राम राज्य है।जिला प्रशिक्षण प्रमुख विकास केड़िया ने कहा
भाजपा की सत्ता आने के बाद धारा 370 का हटना राम मंदिर का बनाना नारी शक्ति वंदन ये सत्ता के तमगे नागु बल्कि भारत के मस्तक पर सजे गौरव तिलक है।जिला महामंत्री भाजपा जतिन साव ने कहा भाजपा का कार्यकर्ता जब बूथ पर पसीना बहाता हो तो उसकी आंखों में विधायक सांसद की तस्वीर नहीं बल्कि भारत माता का स्वर्णिम तस्वीर होती है। बूथ विजय से भारत विजय तक लक्ष्य को साधने के लिए वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता को ‘कमल निशान’ का सिपाही बनाता है। बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, जनसंपर्क और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की रणनीति पर अगले दो दिन गहन मंथन होगा। जिला प्रशिक्षण प्रमुख विकास केड़िया ने बताया कि 2026-27 के चुनावों से पहले हर कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से धारदार और तकनीकी रूप से दक्ष बनाना ही महाअभियान का उद्देश्य है। अग्रोहा धाम में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का स्वागत किया। महिला कार्यकताओं ने भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई।

