छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा एवं भव्य फोटो फेयर आज से रायपुर में

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ से कमल शर्मा सहित प्रदेशभर के फोटोग्राफर होंगे शामिल

देश की नामचीन कैमरे बनाने वाली कंपनियां भी लेंगी हिस्सा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा एवं भव्य फोटो फेयर का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस भव्य फोटोफेयर का शुभारंभ 3 सितंबर शनिवार को सुबह 11 बजे श्री राम मंदिर के पास वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म में होगा। इस भव्य फोटो फेयर 2022 में देशभर के नामचीन फोटोग्राफर व कैमरे, अल्बम सहित फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी में उपयोग आने वाले अन्य उपकरण बनाने वाली नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस फोटोफेयर रायगढ़ के कमल शर्मा सहित जिले व प्रदेश के नामचीन फोटोग्राफर हिस्सा लेंगे।
रायगढ़ दृष्टि व केके फिल्म्स के डायरेक्टर कमल शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार 3, 4 व 5 सितंबर को तीन दिवसीय भव्य फोटो फेयर का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन के इस आयोजन से वरिष्ठ व नवोदित फोटोग्राफरों को काफी कुछ नया देखने व सीखने को मिलेगा। इस फोटोफेयर में भारत की सभी बड़ी ब्रांडेड कंपनियों के स्टॉल लगेंगे, जहां सभी प्रकार के कैमरे, एल्बम, एसेसरीज़ – लाइट, साउंड, कैमरा बैग, फिल्टर, सॉटवेर का लाइव डेमो देखने को मिलेगा। साथ ही साथ फैशन फ़ोटो शूट, लाइव वर्कशॉप एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन होगा।
श्री शर्मा ने बताया कि इस तरह का भव्य व विशाल आयोजन देश के महानगरों में ही होता आया है। छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि हमारे यहां इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। प्रदेश के फोटोग्राफरों व इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए यह सुनहरा मौका है। सभी को इस फोटोफेयर में शामिल होना चाहिए, ताकि फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के क्षेत्र में हो रहे नए-नए अनुसंधान व उपकरणों को वे जान सके और इसका उपयोग वे अपनी कला को निखारने में कर सकें। उन्होंने जिले सहित पूरे प्रदेश के फोटोग्राफरों से इस फोटोफेयर में शामिल होने की अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This