महंगाई के विरोध में कांग्रेस का तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन 

spot_img
Must Read

रायगढ़ / केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं सराफा (सोना-चांदी) की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन बना दिया है। महंगाई के कारण मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं आम नागरिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे जनता में व्यापक आक्रोश व्याप्त है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी ने महंगाई के उक्त मुद्दे पर प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में 17 मई 2026 से तीन दिवसीय धरना/प्रदर्शन एवं आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया है, जो निम्नानुसार है:-

17 मई 2026

1. पेट्रोल-डीजल की संकट व दाम बढ़ाये जाने के विरोध में पेट्रोल पम्पों के सामने, बढ़े मूल्यों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर बैनर, स्लोगन एवं तख्ती लेकर प्रदर्शन किया जाना एवं पेट्रोल पम्पों में जनता से संवाद एवं चर्चा कर सोशल मीडिया में विडियो अपलोड करना सुनिश्चित किया गया है। 

18 मई 2026

2. खाद्य तेल एवं राशन सामग्री की बढ़ती कीमतों को लेकर किराना बाजारों में प्रदर्शन एवं किराना व्यवसायियों एवं जनता से संवाद एवं चर्चा कर सोशल मीडिया में विडियो अपलोड करना सुनिश्चित किया गया है। 

19 मई 2026

3. सोने की खरीदी पर रोक के आव्हान से सराफा व्यवसाय ठप्प होने व सोने-चांदी के व्यापारियों, कारीगरों एवं कर्मचारियों के रोजी-रोटी की संकट के विरोध में सराफा बाजारों में प्रदर्शन एवं सराफा व्यवसायियों सहित जनता से संवाद एवं चर्चा कर सोशल मीडिया में विडियो अपलोड करना सुनिश्चित किया गया है। 

20 मई 2026

4. पेट्रोल-डीजल, सराफा (सोना-चांदी), किराना के महंगाई से संबंधित विडियो बनाकर-फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में अपना विडियो अपलोड कर प्रचार-प्रसार किया जाना है। तद्संबंध में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं. विधायक, पूर्व विधायक, जिला/शहर, नगर/ब्लाक, मंडल, बूथ कमेटी के अध्यक्षों सहित आम कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउन्ट से पोस्ट करना सुनिश्चित किया गया है। 

 उपरोक्तानुसार कार्यक्रम जिला/नगर/ब्लॉक मुख्यालयों में 17 से 20 मई 2026 तक विरोध/धरना/प्रदर्शन आयोजित होगा, कार्यक्रम में आम जनता, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं सभी प्रकोष्ठों / विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। 

उक्त सभी प्रदर्शन को मोर्चा संगठन युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयुआई, किसान कांग्रेस, पिछडा वर्ग विभाग, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, अल्पसंख्यक विभाग सहित अन्य प्रकोष्ठ विभाग अपने-अपने संगठन के माध्यम से अलग-अलग स्थानों में प्रदर्शन करेंगे।

उक्ताशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This