ओपीजे स्कूल सावित्रीनगर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, अनामिका को मिले96.6 प्रतिशत अंक…12 विद्यार्थियों को मिले 90 प्रतिशत से अधिक अंक, नमिता ने अंग्रेजी में प्राप्त किया 100/100

spot_img
Must Read

14 मई रायगढ़। सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोशित किया गया। इस परीक्षा में ओपी जिंदल स्कूल सावित्रीनगर का परीक्षा परिणाम उत्कृश्ट रहा। कक्षा बारहवीं में 76 विद्यार्थी थे, सभी पास हो गए हैं। काॅमर्स संकाय की अनामिका बेहरा स्कूल की टाॅपर रहीं, उन्हें 96 दशमलव 6 प्रतिशत अंक मिले। अंग्रेजी में अनामिका ने 100 में 99 अंक हासिल किए।

सावित्रीनगर में संचालित ओपी जिंदल स्कूल के प्राचार्य राकेश शर्मा ने बताया कि पिछले शैक्षणिक सत्र में कक्षा बारहवीं में स्कूल में 76 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिलाई थी। इनमें से विभिन्न संकायों के 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिषत या उससे अधिक अंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुषासित तैयारी तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर स्कूल में अध्ययन कराया जाता है, यही वजह है कि 12 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक मिले हैं, 57 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

काॅमर्स में अनामिका, विज्ञान में लक्ष्मीनारायण टाॅपर

ओपी जिंदल स्कूल के काॅमर्स संकाय की छात्रा अनामिका बेहरा टाॅपर रही, उन्होंने ओवर आॅल 96 दशमलव 6 प्रतिषत अंक हासिल किया वही महक अग्रवाल को 95 दशमलव 8 प्रतिशत, नमन तायल को 94

दशमलव 5 अंक मिले। विज्ञान संकाय के छात्र लक्ष्मीनारायण पटेल को 93 प्रतिशत अंक मिले। नमिता बेहरा ने अंग्रेजी में 100 में 100 अंक हासिल किए वहीं कंप्यूटर साइंस में लक्ष्मीनारायण पटेल को 100 अंक मिले इंफाॅर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज में मयंक चैधरी को 99 अंक मिले।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This