युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई…मैट्रिमोनियल साइट से परिचय कर आरोपी ने शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

spot_img
Must Read

पीड़िता की शिकायत पर तमनार पुलिस ने आरोपी को रायपुर में दबोचा, भेजा न्यायिक रिमांड पर

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :“महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है

26 अप्रैल, रायगढ़ । तमनार पुलिस ने युवती की दुष्कर्म शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए *आरोपी लखन कुमार पटनायक (37 वर्ष) निवासी भिलाईनगर जिला दुर्ग* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना तमनार में दर्ज प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

बीते 23 अप्रैल को 33 वर्षीय युवती ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी लखन कुमार पटनायक से हुई थी, जिसने स्वयं को रेलवे में जे.ई. बताकर शादी का भरोसा दिलाया। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा। पीड़िता के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को आरोपी तमनार स्थित उसके घर पहुंचा, जहां परिजनों के बाहर होने का फायदा उठाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

जब परिजनों ने सगाई और विवाह की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह से इंकार करते हुए कोर्ट मैरिज की बात कही। मार्च 2026 में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी दिया गया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने संपर्क खत्म कर दिया और बाद में साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया। शिकायत पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये रायपुर रवाना हुई और आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार एवं अतुल सिदार की अहम भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

शादी का झांसा देकर विश्वास तोड़कर महिलाओं का शोषण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This