वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने से श्रमिकों की गई जान…घायलों की स्थिति बेहद नाजुक…मौत का आंकड़ा डरने वाला…प्लांट के अंदर का मंजर खौफनाक

spot_img
Must Read

शक्ति / शक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने के कारण मौके पर 24 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार दोपहर 2:00 बजे डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में जब भारी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे तब अचानक ही बॉयलर ब्लास्ट होता है प्लांट में चारों ओर धुएं के गुब्बारे दिखाई देते हैं इस हादसे में घटनास्थल पर ही 24 लोगों की मौत की पुष्टि की जा रही है। आंकड़ा और अधिक भी बढ़ सकता है।

प्लांट के अंदर जगह-जगह पर लोगों की लाशें से पड़ी हुई थी जो बुरी तरह से चपेट में आने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। 50 से अधिक लोगों की घायल होने की जानकारी मिल रही है। जिसमें श्रमिकों की संख्या बढ़ सकती है। एक बार फिर उद्योग प्रबंधन की ओर से अपने ही कर्मचारियों की जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा था। किसी भी प्रकार की सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करना बेगुनाहों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है।

हादसे के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची घायलों को रायगढ़ लाया जा रहा है रायगढ़ के जिंदल फॉर्टिस हॉस्पिटल और रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

IVF से एक साथ तीन बच्चों का जन्म: चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि

रायगढ़ /  डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ ने IVF उपचार के जरिए एक साथ तीन...

More Articles Like This