नारी शक्ति वंदन अधिनियम से साकार होगा सशक्त नारी, सशक्त भारत का संकल्प-चंदा गुप्ता

spot_img
Must Read

रायगढ़:- खैरपुर की उपसरपंच एवं धाकड़ महिला नेत्री श्रीमती चंदा गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान को लेकर विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि “सशक्त नारी, सशक्त भारत” का संकल्प अब साकार रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने का प्रावधान देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को ऐतिहासिक रूप से बढ़ाएगा।

गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करेगा और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगा, जिससे देश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने आमजन, विशेषकर महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस ऐतिहासिक पहल के समर्थन में आगे आएं और अधिक से अधिक संख्या में अपने समर्थन को दर्ज कराएं। इसके लिए जारी हेल्पलाइन नंबर पर मिस्ड कॉल कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जा सकती है।

चंदा गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हर महिला अपने अधिकारों को समझे और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभा सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

IVF से एक साथ तीन बच्चों का जन्म: चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि

रायगढ़ /  डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ ने IVF उपचार के जरिए एक साथ तीन...

More Articles Like This