spot_img
Friday, July 31, 2026

संस्कार का विद्यार्थी बैंक परीक्षा में हुआ चयनित…बरमकेला का अश्विनी पटेल बना क्षेत्र का गौरव

spot_img
Must Read

रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल का पूर्व छात्र बरमकेला के प्रसिद्ध निवासी ताराचंद पटेल माता श्रीमती गोदावरी पटेल का सुपुत्र अश्विनी पटेल का चयन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लिए हुआ है। ज्ञात हो कि अश्विनी पटेल के पिता ताराचंद पटेल अघरिया समाज बरमकेला के पूर्व अध्यक्ष व जनपद सदस्य बरमकेला है। अश्विनी का मूल गांव विक्रमपाली है। उसने संस्कार पब्लिक स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर बीटेक इलेक्ट्रीकल्स से कॉलेज किया तत्पश्चात् अश्विनी ने बैंकिंग क्षेत्र में परीक्षा दी जिसमें भारतीय स्टेट बैंक के जूनियर एसोसिएट के रूप में सफलता पाकर पदस्थापना मिली। अश्विनी की सफलता पर संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अश्विनी प्रारंभ से ही मेघावी छात्र था। स्कूल में उसने शिक्षा के साथ-साथ को कैरीकुलर गतिविधियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसकी सफलता पर संस्कार पब्लिक स्कूल गौरवान्वित है। 

क्या कहते हैं अश्विनी पटेल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट(2025) के रूप में चयन होना मेरे लिए सिर्फ एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि उन वर्षों की मेहनत का परिणाम है जिसकी नींव संस्कार पब्लिक स्कूल, रायगढ़ में रखी गई थी। मेरी शैक्षणिक यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव कक्षा 6वीं से 10वीं तक का समय रहा। इसी दौरान मुझे न केवल किताबी ज्ञान मिला, बल्कि अनुशासन और सही मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। इन्हीं संस्कारों का फल था कि मैंने कक्षा 10वीं (सीबीएसई) में 10 सीजीपीए हासिल कर स्कूल में टॉप किया और आज बैंकिंग के इस मुकाम तक पहुँच सका।

रामचन्द्र शर्मा का नेतृत्व दूरदर्शी – अश्विनी 

मेरी इस सफलता में विद्यालय के नेतृत्व और शिक्षकों की भूमिका सबसे ऊपर है जिसमें सर्वाधिक योगदान डायरेक्टर एवं मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा सर का है। उन्हें पता है कि बच्चे को किस दिशा में जाना चाहिए वे अपनी पारखी नजर से और दूरदर्शी नेतृत्व से मुझे निरंतर प्रेरणा प्रदान किए और हमेशा बड़े सपने देखने व उसे पूरा करने का साहस प्रदान किए। वे वास्तव में मेरे लिए एक लाईटहाउस के तरह भूमिका अदा किए। जिसने स्कूल छोडऩे के बाद भी मेरा मार्गदर्शन किया। उनके अलावा श्री सी.पी. देवांगन सर द्वारा गणित विषय में दी गई शिक्षा मेरे लिए वरदान साबित हुई। उनके विषय पर पकड़ और मार्गदर्शन का भी मेरी सफलता में विशेष योगदान है। मैं संस्कार पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा सहित संपूर्ण स्टॉफ को मेरा कैरियर गढऩे में योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इस गौरवशाली पल में, मैं अपनी इस सफलता को अपने परिवार के साथ-साथ अपने स्कूल और गुरुजनों को समर्पित करता हूँ।

Latest News

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन रायगढ़ - घरघोड़ा || एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!