भवन केवल स्कूल नहीं बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में एक योगदान है…जेपीएल द्वारा निर्मित हायर सेकंडरी स्कूल के नए भवन का हुआ लोकार्पण

spot_img
Must Read

2 अप्रैल रायगढ़। स्कूल के लिए नया भवन बनाना केवल स्कूल निर्माण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान दे रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इस स्कूल में छात्राओं की संख्या अधिक है। जंदल फाउंडेशन तमनार द्वारा बनवाए गए इस नए भवन से विद्यार्थियों को शिक्षा लेने में सहुलियत होगी।

ये बातें गुरूवार को धौराभांठा आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण के अवसर पर माइंस जेपीएल तमनार के सीईओ व प्रेसीडेंट ओमप्रकाश ने कही। उन्होंने कहा कि पूर्व चेयरमैन ओपी जिंदल जी का सपना था कि दूरदराज के गांवों में महिलाओं की शिक्षा में योगदान दिया जाए। उनका मानना था कि लड़कियों को पढ़ाने से मायका और ससुराल दोनों सुधरता है। उन्होंने बताया कि स्कूल

परिसर में बनाए गए भवन के अलावा लैब, स्टेज व अन्य कार्यो में जिदंल फाउंडेशन का योगदान है। यहां से पढ़कर आगे की यात्रा आपको तय करनी है। उन्होंनंे कहा जिंदल में एनआईटी, आईआईटी से पास आउट विद्यार्थी आए हुए हैं। वे यहां पढ़ाने के लिए आएंगे ताकि न केवल धौराभांठा बल्कि आसपास के अन्य गांवों से पढ़ाई करने यहां आने वाले विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर बन सके। उन्हें कोर्स के अलावा अन्य ज्ञान भी होना चाहिए। एवीपी सीएसआर ऋषिकेश शर्मा ने कहा कि नवमीं से बारहवीं तक की पढ़ाई क्रिटिकल होती है। इसलिए विद्यार्थियों की जरूरत के हिसाब से स्कूल में जिंदल पावर लिमिटेड के द्वारा व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि जिंदल फाउंडेशन ने भवन बना दिया है, अब यहां क्वालिटी एजुकेशन देने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का करिअर काउंसिलिंग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन के लिए जो भी जरूरी होगा जिंदल फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष माइंस राजेष दुबे,गारेपेल्मा 4/1 के सहायक उपाध्यक्ष विजय जैन, जीएम लाइजन प्रताप राउत, जीएम सिविल माइंस एचएम पांडेय, एजीएम सीएसआर राजेश रावत, सरपंच सुकांति हेमसागर सिदार सहित जनप्रतिनिधि व स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

स्कूल के विकास का श्रेय जिंदल को

शासकीय हायर सेकंडरी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल धौराभांठा के प्राचार्य एसआर डनसेना ने कहा कि विद्यालय के विकास में जिंदल प्रबंधन का बहुत बड़ा योगदान है। पांच साल पहले स्कूल भवन बनाया था, स्कूल में साइंस लैब, मंच का निर्माण भी जिंदल द्वारा कराया गया है। उन्होंने बताया कि जब जब भी स्कूल के लिए सहयोग मांगा जाता है, जिंदल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। प्राचार्य डनसेना ने यह भी कहा कि सीएसआर द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है। शाला विकास समिति के अध्यक्ष विवेक बेहरा ने कहा कि जिंदल पाॅवर के सीएसआर से नए भवन का निर्माण व लोकार्पण हुआ है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में आसपास के गांवों के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं उन विद्यार्थियों को इस नए भवन का लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायम धौराभांठा के उपसरपंच यशपाल बेहरा ने कहा कि जिंदल पावर न केवल स्कूल के लिए बल्कि गांव के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This