spot_img
Saturday, August 1, 2026

प्रशिक्षण शिविर में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कार्यकताओं को दी भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान की जानकारी…कोड़ातराई भाजपा मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 

spot_img
Must Read

रायगढ़ (कोड़ातराई)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोड़ातराई भाजपा मण्डल का पायोनियर पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग शिविर के द्वितीय दिवस के षष्टम सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक विजय अग्रवाल का स्वागत अभिनंदन मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया एवं सत्र समाप्ति के पश्चात स्मृति चिन्ह के रूप में स्थानीय उत्पाद एकताल में निर्मित मूर्ति भेंटकर किया गया। कोड़ातराई भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग शिविर के षष्टम सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ अध्यक्षता कोड़ातराई सरपंच एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रामपुकार सिंह ने किया। मुख्य वक्ता रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने मंडल के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को “ भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान ” विषय पर संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिए। उन्होंने “वैचारिक अधिष्ठान” के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किए साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, प्रशिक्षण की महत्ता तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के विषय में मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने कहा की प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस सत्र में पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, संघ की पृष्ठभूमि, पंच परिवर्तन एवं भाजपा की पंचनिष्ठा को जीवन में आत्मसात करने पर विशेष जोर दिया। शिविर में मुख्य वक्ताओं ने अपनी अपनी विषयों पर वक्तव्य साझा किए शिविर के सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, इतिहास एवं विकास, कार्यपद्धति, जिज्ञासा समाधान, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा अपनी सरकार की उपलब्धियों, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।  

इस अवसर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख वक्ता पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य श्री गुरुपाल सिंह भल्ला, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीकांत सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा,प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता,जिला मंत्री श्रीमति गायत्री केशरवानी जी, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के जिला भाजपा प्रमुख अंशु टुटेजा उपस्थित रहे एवं नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष श्रीमति मानी सतपथी नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी जी, किसान मोर्चा प्रदेश आई टी सेल सह प्रभारी सतवीर सिंह सत्ते, मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा, मंडल महामंत्री साईंराम,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक , जनपद पंचायत पुसौर अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक गुप्ता , युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उजगार चौहान , पुसौर जनपद पंचायत सदस्य एवं सभापति मुक्तेश्वर पंडा ,भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री हरदीप सिंह शेरगिल, किसान मोर्चा अध्यक्ष शशिभूषण नायक ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अनिल गुप्ता , वर्ग प्रमुख खितेश्वर गुप्ता , वर्गधिकारी जगन्नाथ प्रधान,योगेश्वर साव सहित मण्डल के पदाधिकारी,मोर्चा व प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Latest News

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन रायगढ़ - घरघोड़ा || एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!