spot_img
spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार

spot_img
Must Read

मुख्य आरोपी विवेक कुमार दुर्ग से गिरफ्तार— सहयोगी सितेश पाणिग्राही फरार

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

आरोपियों ने नौकरी लगाने के नाम पर पुसौर के तीन व्यक्तियों से ठगे 20 लाख से अधिक रूपये

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

पीड़ितों से मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की गई ठगी— रूपये लौटाने फर्जी चेक देकर दिया धोखा

बैंक में जमा करने पर चेक बाउंस पर ठगी का खुलासा, आरोपी के कब्जे से चेक, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

पुसौर थाना क्षेत्र का मामला — गिरफ्तार आरोपी विवेक शर्मा को पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध गिरफ्तार कर भेजा जेल

आमजन सरकारी नौकरी लगाने के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें— एसएसपी शशि मोहन सिंह

रायगढ़, 26 मार्च । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुसौर पुलिस द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर की गई बड़ी ठगी के मामले में योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक उर्फ विवेक कुमार विश्वकर्मा उर्फ विवेक कुमार शर्मा निवासी वैशाली नगर, दुर्ग को कल गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, इस मामले का एक और आरोपी सितेश पाणिग्राही निवासी गोपालपुर, चन्द्रपुर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।

जानकारी के अनुसार प्रकरण में पीड़ित कुंजबिहारी पटेल (32 वर्ष) निवासी ग्राम घुघवा थाना पुसौर द्वारा दिनांक 22 जनवरी को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम गोपालपुर थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती निवासी सितेश पाणिग्राही के पिता दुर्गा पाण्ग्रिाही का इसके गांव आना जाना था । इसी दरम्यान सितेश ने मंत्रालय में पहचान होने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे संपर्क किया। आरोपी ने अपने भाई का ऑनलाइन जॉइनिंग लेटर दिखाकर विश्वास में लिया और किस्तों में बड़ी रकम की मांग की। पीड़ित कुंजबिहारी पटेल ने अपनी सरकारी नौकरी लगाने के लिए जमीन बेचकर अप्रैल 2022 में 4,58,300 रुपये तथा बाद में 3,69,000 रुपये आरोपी सितेश को दिए।

कई महीनों बाद भी कुंजबिहारी की नौकरी नहीं लगने पर सितेश पाणिग्राही को पैसे को वापस करने को बोला, तब सितेश धीरे धीरे पैसा वापस कर देने या अपनी जमीन की रजिस्ट्री कुंजबिहारी के नाम पर कर देने की बात कहकर टालमटोल करते रहे। बाद में पता चला कि आरोपी सितेश पाणिग्राही ने इसी प्रकार अन्य व्यक्तियों से भी ठगी की। गांव के ही मुन्ना प्रसाद डनसेना से 3,77,000 रुपये तथा देवकुमार से 8,00,000 रुपये लेकर कुल 20,04,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपी सितेश पाणिग्राही ने पीड़ितों को दुर्ग ले गया, जहां विवेक कुमार नामक व्यक्ति से मिलाया और दोनों ने नौकरी के नाम पर पैसे लेने की बात स्वीकारा और विवेक ने पीड़ितो को उनके नाम से चेक दिए गए, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए।

मामले की विवेचना के दौरान पुसौर पुलिस द्वारा गवाहों के बयान एवं दस्तावेजी साक्ष्य एकत्रित किए गए। तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार करने पुलिस टीम दुर्ग रवाना हुई जिसे पत तलाश कर अभिरक्षा में लेकर रायगढ़ लाया गया, आरोपी ने पूछताछ में नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से एचडीएफसी बैंक का एक चेक, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा अन्य जिलों में भी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने की जानकारी मिली है, जिस संबंध में भी जानकारी ली जा रही है ।

पुसौर पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार को कल दिनांक 25.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी सितेश पाणिग्राही की तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं सीएसपी रायगढ़ श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई, जिसमें थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता एवं आरक्षक राहुल सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

आमजन ऐसे झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें रायगढ़ पुलिस ऐसे आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महिलाएं कपड़े सिलाई कर हो रहीं आर्थिक रूप से सक्षम, उनके उत्पाद को मिल रहा बाजार, 10 लाख टर्न ओवर का प्लान…जिंदल फाउंडेशन के...

रायगढ़ 26 मार्च 2026। जो महिलाएं कभी घर के चैेका बर्तन करने तक सीमित थीं ऐसी महिलाओं को आजीविका...

More Articles Like This

error: Content is protected !!