spot_img
spot_img
Tuesday, May 5, 2026

तमनार-आमाघाट में अफीम की खेती ने शास‍न की पोल खोली — उस्मान बेग

Must Read

रायगढ़- जिले के तमनार क्षेत्र अंतर्गत आमाघाट में करीब 1 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध अफीम की खेती मिलने के बाद शास‍न और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नदी किनारे उगाई गई यह फसल तैयार अवस्था में पाई गई, जिससे स्पष्ट है कि यह गतिविधि लंबे समय से संचालित हो रही थी।

इस पूरे मामले को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण उस्मान बेग ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर नशीली फसल का उत्पादन होना और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी न होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि संरक्षण की संभावना को भी दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यदि निगरानी तंत्र सक्रिय रहता तो इतनी बड़ी अवैध खेती संभव नहीं थी। इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान करना आवश्यक है।

जिले और आसपास के क्षेत्रों में पूर्व में भी नशीले पदार्थों और अवैध खेती के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन उन पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पहले भी ऐसे मामले उजागर हो चुके हैं, तो फिर निगरानी तंत्र को और मजबूत क्यों नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्ती बरती जाती, तो इतनी बड़ी अवैध खेती पनप नहीं पाती। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान करना आवश्यक है।

वहीं, उन्होंने वर्तमान जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध खेती का खुलासा एक सकारात्मक कदम है, लेकिन यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि यह गतिविधि अब तक कैसे चलती रही।

Latest News

एनटीपीसी लारा द्वारा विशेष कोचिंग कार्यक्रम ईवॉइस समर्थ का शुभारंभ

लारा, रायगढ़ / सुभाष ठाकुर, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी लारा द्वारा 4 मई 2026 को नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!