स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा़ में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

spot_img
Must Read

टेमटेमा़। स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा़ परिसर में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना था।

शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंडका के डॉ. भोलनाथ मेहर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंजकोट की डॉ. रश्मि खुंटे ने उपस्थित कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आयुर्वेदिक उपचार, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किए। कार्यक्रम में श्री महेंद्र चौहान (एमपीडब्ल्यू आयुष), श्रीमती पद्मा साहू, श्रीमती शशिकला पटेल एवं श्रीमती भोगमती पटेल भी शामिल रहे और उन्होंने शिविर के संचालन में सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड के ओएचसी (ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर) स्टाफ भी उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के दौरान 100 से अधिक कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा आयुर्वेदिक उपचार एवं परामर्श प्राप्त किया। कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य के प्रति एक उपयोगी और लाभकारी प्रयास बताया।

इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति हमेशा सजग रहती है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ कर्मचारी ही किसी भी संस्था की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन और प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जो न केवल बीमारियों के उपचार में सहायक है बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करती है। 

कंपनी प्रबंधन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की बात कही गई, जिससे कर्मचारियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This