ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार…ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में चक्रधरनगर पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश, बैंक कॉलोनी के छापेमारी में पुलिस ने दबोचा

spot_img
Must Read

आरोपी से मोबाइल फोन जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अपराध में पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

सट्टा और जुए के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों पर रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रहेगी: एसएसपी शशि मोहन सिंह

11 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल शाम थाना चक्रधरनगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा प्रकरण में फरार चल रहे सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल को हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा से संबंधित अपराध दर्ज था और पुलिस को उसकी करीब एक महीने से तलाश थी।

विदित हो कि बीते 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर थाना चक्रधरनगर एवं साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम द्वारा बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में छापेमारी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दो सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से क्रिकेट वर्ल्ड कप के इंग्लैण्ड और इटली के मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां विकास अग्रवाल और उसके साथी विनय अग्रवाल फैक्ट्री के एक कमरे में बैठकर तीन मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए।

पूछताछ में आरोपी विकास अग्रवाल ने अपने साथी विनय अग्रवाल तथा खरसिया निवासी गगन अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा खाईवाल का काम करना स्वीकार किया। आरोपी विकास अग्रवाल के कब्जे से वन प्लस मोबाइल और एप्पल आईफोन जब्त किए गए, जिनका उपयोग सट्टा संचालक गगन अग्रवाल तथा सट्टा खेलने वालों से संपर्क करने में किया जा रहा था। इसके अलावा उसके पास से सट्टा से प्राप्त ₹2000 नगद भी बरामद किया गया। वहीं आरोपी विनय अग्रवाल के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसमें ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट लॉगइन मिला। आरोपियों के विरुद्ध *थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई थी। *आरोपियों से पूछताछ में आरोपी गगन अग्रवाल और सट्टा पट्टी के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली है* ।

घटना के बाद से सट्टा संचालक गगन अग्रवाल फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान कल शाम चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी गगन को उसके ससुराल आने की सूचना पर हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। *प्रकरण में अन्य आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है* ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा और उप निरीक्षक गेंद लाल साहू और हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी — गगन अग्रवाल पिता स्व. अनूप अग्रवाल उम्र 27 साल निवासी गंज बाजार खरसिया

जप्ती – एक सैमसंग मोबाइल

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

 ऑनलाइन सट्टा और जुए जैसे अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों में शामिल हर व्यक्ति तक पुलिस पहुँचेगी और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This