अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित…स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

spot_img
Must Read

शक्ति संवाद’ के तहत महिलाओं को कराया जाएगा पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण

– उत्थान परियोजना के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रायगढ़, 10 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम सूपा में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष हेमलता चौहान थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल मौजूद रहीं। इसके अलावा पांच बीडीसी सदस्य और करीब दस पंचायतों के सरपंचों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।

अदाणी फाउंडेशन से सहयोग प्राप्त स्व-सहायता समूहों की पांच सौ से अधिक महिलाओं को सामुदायिक विकास, आजीविका संवर्धन और सामाजिक नेतृत्व में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उत्थान परियोजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्थान सहायकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

ग्रामीणों ने उत्पादों की प्रदर्शनी में दिखाई रुचि

कार्यक्रम स्थल पर स्व-सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें मशरूम उत्पादन, टेराकोटा उत्पाद, बड़ी-पापड़, हल्दी और अन्य मसाले तथा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में तैयार किए गए वस्त्र शामिल थे। प्रदर्शनी में आए अतिथियों और ग्रामीणों ने इन उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई।

अदाणी फॉउंडेशन के ‘शक्ति संवाद’ की शुरुआत

इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने ‘शक्ति संवाद’ नामक नई पहल की शुरुआत की। इसके तहत स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण महिला उद्यमियों को पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे उद्योगों की कार्यप्रणाली को समझ सकें। साथ ही विभिन्न गांवों की महिलाओं के बीच सीएसआर गतिविधियों और आजीविका से जुड़े अनुभवों का आदान-प्रदान कराया जाएगा, जिससे सीखने और नेतृत्व विकास के नए अवसर मिल सकें।

मेहनत के बल पर मिलेगी नई पहचान: हेमलता

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए और अपने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि हेमलता चौहान ने कहा कि यह दिन महिलाओं के संघर्ष और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हर महिला अपनी क्षमता और मेहनत के बल पर समाज में नई पहचान बना सकती है।

जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। मीरा दास ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और आगे भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में अदाणी पावर के सुरक्षा विभाग ने घरेलू सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और घर में होने वाली सामान्य दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं और सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

IVF से एक साथ तीन बच्चों का जन्म: चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि

रायगढ़ /  डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ ने IVF उपचार के जरिए एक साथ तीन...

More Articles Like This