spot_img
Friday, July 31, 2026

होली में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में…पुराने विवाद में युवक पर चापड़ और डंडे से किया गया था हमला, कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

spot_img
Must Read

फरार हुए आरोपियों की तलाश में रायपुर तक पुलिस की दबिश, वापस आने पर पुलिस ने दोनों को दबोचा

मारपीट में शामिल एक आरोपी व एक विधि से संघर्षरत बालक से घटना में प्रयुक्त चापड़ और डंडा जप्त

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “रायगढ़ में गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी”

7 मार्च, रायगढ़ । होली के दिन युवक से मारपीट की घटना पर थाना कोतरारोड़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष चंद्र निषाद तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।

मामले की जानकारी के अनुसार दिनांक 04 मार्च 2026 को होली के दिन थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत किरोडीमल नगर में वासु महंत पिता गुरुवार दास महंत निवासी राधा कृष्ण मंदिर के सामने किरोडीमल नगर के साथ सुभाष चंद्र निषाद और एक अन्य किशोर बालक द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के संबंध में प्रार्थी तुषार दास महंत की रिपोर्ट पर *थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2), 118, 3(5) भारतीय न्याय संहिता* के तहत दो आरोपियों के विरुद्ध नामजद अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आने पर तत्काल थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी, इस दौरान दोनों आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार हो गए थे। आहत की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण में *हत्या के प्रयास की धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ी गई*।

विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपियों के रायपुर की ओर फरार होने की जानकारी मिली, जिस पर कोतरारोड़ पुलिस की एक टीम रायपुर रवाना की गई और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जाती रही। इसी बीच आज मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी किरोडीमल नगर में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी सुभाष चंद्र निषाद और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुराने विवाद के कारण घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ और डंडा जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी में *सुभाष चंद्र निषाद पिता हरी चंद्र निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी शांति नगर वार्ड नं. 09 किरोडीमल नगर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डेय, चुडामणी गुप्ता और टिकेश्वर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

रायगढ़ पुलिस आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में गुंडागर्दी या कानून हाथ में लेने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन रायगढ़ - घरघोड़ा || एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!