spot_img
Thursday, June 18, 2026

भूपेश सरकार-अधिकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है…शकील अहमद

spot_img
Must Read


रायगढ़ : छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी के साथ अन्याय कर रही है, केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने में आनाकानी कर रही है उसी के विरोध में यह आंदोलन करने में मजबूर हो गए हैं हमारे अधिकारी एवं कर्मचारी भाई।इसी कड़ी में घरघोड़ा में भी हो रहे अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के हड़ताल का समर्थन करने कर्मचारी भवन पहुंचे भाजपा नेता गण।
भाजपा नेता व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने इस आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि फेडरेशन के अधिकारी कर्मचारीयो का लगातार आज 7 वा दिन भी जारी है लेकिन इस गूंगी बहरी सरकार के कान तक आवाज भी नही जा रही है केंद्र के समान महंगाई भत्ता नही दिया जा रहा है जो हमारे अधिकारी कर्मचारी भाईयो का अधिकार है साथ ही उन्हे एरियस राशि से वंचित कर आर्थिक नुकसान किया जा रहा है।


इस आंदोलन में अरुण धर दीवान,सुनील ठाकुर,राधेश्याम राठिया,राजेंद्र शर्मा ने भी कर्मचारी समर्थन में अपनी बात रखी।
प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने आगे कहा कि अधिकारी कर्मचारी के इस उचित एवं जायज मांग को अनसुना करना उचित नहीं है शासन के संचालन में अधिकारी कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका रहता है भूपेश सरकार को हमारे अधिकारी कर्मचारीयो की इस जायज मांग को शीघ्र पूरा करने की मांग करते है।
इस आंदोलन का समर्थन में भाजपा जिला महामंत्री अरुण धर दीवान,नगर पंचायत अध्यक्ष शिशु सिन्हा,व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक जनेश्वर मिश्रा,किसान मोर्चा जिला महामंत्री राधेश्याम राठिया,जिला भाजपा सदस्य सुनील ठाकुर,राजेंद्र शर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष रितेश शर्मा,आई टी सेल जिला सह संयोजक विकास केसरवानी,आई टी सेल संयोजक अभिषेक पंडा,रंजीत कन्नौजिया,श्रीकांत राठिया,मनोज निषाद,सहित सभी सम्मानीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!