सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन

spot_img
Must Read

सेंद्रीपाली। ग्राम सेंद्रीपाली के मिलन चौक में 14 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर स्काई टीएमटी के डायरेक्टर श्री विकास अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. टेकलाल पटेल, डॉ. प्रभु नारायण (एमबीबीएस, एएफआईएच) स्काई एलॉयज के ओएचसी स्टाफ तथा सीएचसी बिंजकोट के डॉ. अरविंद डानसेना उपस्थित रहे। चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 217 मरीजों ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराई एवं दवा वितरण का लाभ उठाया। शिविर के दौरान मरीजों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रखा जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This