ट्रेनों की लेटलतीफी पर सांसद गोमती साय ने डीआरएम बिलासपुर से की चर्चा

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रेलमंत्री से मिलने का लिया समय।
फरसाबहार। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय से रायगढ़ प्रवास के दौरान 26 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता के एक डेलीगेशन द्वारा बिलासपुर एवं संबलपुर मंडल में विगत दिनों कई ट्रेनों को रद्द किए जाने को लेकर और यात्री ट्रेनों की बेलगाम लेट लतीफी को लेकर गुहार लगाई। जिस पर सांसद श्रीमती साय ने तत्काल बिलासपुर डीआरएम आलोक सहाय से चर्चा कर कई ट्रेनों के परिचालन रद्द होने एवं बहुत लेट होने के विषय पर जानकारी ली गई। डीआरएम बिलासपुर ने सांसद को बताया कि जामगांव और हिमगीर स्टेशन के पास चौथी का लाइन का कार्य आगामी 29 अगस्त तक चलने का हवाला दिया और कोल माइंस एरिया होने के कारण देश में चल रहे कोल संकट को लेकर कोल बेस मालगाड़ियों को परिवहन को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही और 29 अगस्त के बाद से बन्द ट्रेनों का परिचालन और टाइमिंग में सुधार की बात कही।क्षेत्रीय जनता के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए, सांसद श्रीमती साय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बात कर क्षेत्रीय रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों के परिचालन एवं ट्रेनों की टाइमिंग के विषय मे जानकारी दी। साथ उनसे मिलने का समय मांगा ताकि वो अपने लोकसभा क्षेत्र के जनता की भावनाओ से अवगत करवा सके ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This