लैलूंगा के ग्राम खम्हार में पुलिस जन चौपाल : थाना प्रभारी ने नशामुक्ति, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर दिया सशक्त संदेश

spot_img
Must Read

रायगढ़, 16 दिसंबर । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा क्षेत्र के गांवों में लगातार पुलिस जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम खम्हार में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

       जन चौपाल में थाना प्रभारी ने नशामुक्ति को प्रमुख विषय के रूप में रखते हुए बताया कि शराब न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवारों के विघटन, घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी और सामाजिक पतन का बड़ा कारण बनती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि शराब से दूरी बनाकर समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाने में सहयोग करें। इस दौरान महिलाओं को संगठित होकर महिला समूह गठित करने तथा गांव स्तर पर अवैध शराब के विरुद्ध सामूहिक रूप से पहल करने के लिए प्रेरित किया गया।

      चौपाल में साइबर अपराधों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान से कैसे बचा जा सकता है। इसके साथ ही महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा करते हुए कानून की जानकारी दी गई और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

     कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को कानून का पालन करने, आपसी विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने तथा पुलिस के साथ सहयोग कर सुरक्षित समाज निर्माण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This