रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो संचालन को सुव्यवस्थित करने ट्रैफिक डीएसपी ने की बैठक

spot_img
Must Read

ऑटो चालकों को आईडी कार्ड रखने और ऑटो नंबरिंग सिस्टम में चलाने के दिए निर्देश

रायगढ़,  । रायगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में आज 11 दिसंबर की शाम ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह ने ऑटो संघ के पदाधिकारियों और ऑटो चालकों की बैठक लेकर स्टेशन क्षेत्र में ऑटो संचालन की व्यवस्था को और अधिक नियंत्रित व सुगठित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीएसपी ने ऑटो संघ प्रतिनिधियों को ऑटो नंबर स्टीकर और चालकों के लिए आईडी कार्ड का सैम्पल प्रदान करते हुए स्पष्ट किया कि नंबरिंग सिस्टम से ऑटो लगाने तथा प्रत्येक चालक को अनिवार्य रूप से आईडी उपलब्ध कराने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और सवारी लेने के दौरान चालकों के बीच विवाद की स्थिति समाप्त होगी। उन्होंने सभी संचालकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आईडी बनवाने, निर्धारित ड्रेस अपनाने और रजिस्टर्ड ऑटो चालक तथा ऑटो मालिक के रूप में पंजीकरण कराए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डीएसपी ने इस अवसर पर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी और बीच सड़क अचानक ब्रेक लगाकर सवारी लेने की प्रवृत्ति को अत्यंत खतरनाक बताते हुए इसे तुरंत बंद करने के निर्देश दिए, क्योंकि यह न केवल चालक बल्कि पीछे आ रहे वाहन चालकों के लिए भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने और नियमबद्ध संचालन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के रूप में युवाओं के बीच...

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के...

More Articles Like This