जेपीएल तमनार में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (डीजीएमएस) द्वारा नई चार श्रम संहिता के प्रावधानों पर जागरूकता कार्यक्रम

spot_img
Must Read

तमनार- जिंदल पावर लिमिटेड तमनार स्थित गारे पालमा 4गुणा 1, 2 एवं 3  खदानों में नई चार श्रम संहिता के प्रावधानों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (डीजीएमएस) इलेक्ट्रीकल्स, नागपुर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों श्री आनंद अग्रवाल, निदेशक (खनन सुरक्षा), श्री महिपाल सिंह राठौर, उप निदेशक (खनन सुरक्षा) एवं रायगढ़ क्षेत्र से श्रीनिवास चिरा, उप निदेशक (खनन सुरक्षा) उपस्थित थे।


  डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नई चार श्रम संहिताओं के प्रावधानों पर खनन क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों, श्रमिकों के साथ विस्तृत परिचर्चा कर माइंस सुरक्षा सुनिश्चित के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य श्रमिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, समानता तथा जोखिमपूर्ण कार्य परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान डीजीएमएस के अधिकारियों ने कर्मचारियों और श्रमिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए कार्यस्थल सुरक्षा एवं कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत परिचर्चा कर जानकारी प्रदान की गई तथा कार्यस्थल पर कार्यरत कर्मचारियों को जागरूक करने के साथ उनकी जिज्ञासाओं का समुचित समाधान किया गया।
श्रमिकों ने इस अवसर पर सक्रिय भागीदारी करते हुए नई श्रम संहिताओं के नीतिगत प्रावधानों को अपने कार्यस्थलों पर प्रभावी रूप से लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह पहल श्रमिक सुरक्षा, स्वास्थ्य संवर्धन एवं सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
   गौरतलब हो कि जिंदल पावर लिमिटेड की तमनार स्थित गारे पालमा 4गुणा 1, 2 एवं 3 खदान ही कर्मचारी सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। कर्मचारी  एवं श्रमिकों की सुरक्षा को साधने और उच्च स्तरीय बनाने के लिए नियमित रूप से सुरक्षा आधारित कार्यशालाओं का आयोजन करती रही है, और संस्था के इन्हीं प्रतिबद्धताओं के लिए 05 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है।   

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This