spot_img
Wednesday, August 5, 2026

उस्मान बेग बने रायगढ़ जिला युवक कांग्रेस के ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष…सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शुभम बाजपेयी बने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

spot_img
Must Read

रायगढ़। रायगढ़ और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में युवा कांग्रेस की सक्रियता और गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश युवा कांग्रेस ने एक अहम कदम उठाया है। प्रदेश संगठन द्वारा घरघोड़ा क्षेत्र के तेज तर्रार युवा नेता उस्मान बेग को रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण का कार्यकारी अध्यक्ष तो वहीं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की राजनीति में दखल रखने वाले युवा नेता शुभम वाजपेयी को जिला युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद युवा कांग्रेस में एक नया हर्ष ,जोश और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने युवा कांग्रेस क प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सह प्रभारी डॉ. मोनिका मान्ड्री की सहमति से उस्मान बेग को रायगढ़ जिला युवक कांग्रेस ग्रामीण का कार्यकारी अध्यक्ष तो सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला युवक कांग्रेस के लिए शुभम बाजपेयी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इन दोनों युवा नेताओं को खरसिया विधायक उमेश पटेल, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े और धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया का भी आशीर्वाद प्राप्त है।
इन दोनों नियुक्तियों के पीछे प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पांडेय की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है ओर इस तरह उन्होंने युवा कांग्रेस की राजनीति में अपना दमखम दिखाया है। उस्मान बेग और शुभम बाजपेयी युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय के खास सहयोगी माने जाते हैं।

Latest News

रायगढ़ कांग्रेस भवन में मासिक बैठक संपन्न, महंगी बिजली व स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कांग्रेस भवन, रायगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!