संस्कार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार मुंबई में मिलेगा इंडिया टैलेंट अवार्ड…किरण बेदी के हाथों होगा सम्मान

spot_img
Must Read

रायगढ़। जिले की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल को राष्ट्रीय पुरस्कार इंडिया टैलेंट ओलिंपियाड अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार प्रथम महिला आईपीएस एवं पूर्व राज्यपाल किरण बेदी के हाथों मुंबई के वाशी में विष्णु दास भावे नाट्य गृह में प्रदान किया जाएगा। संस्था के सदस्य के रूप में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी उडऩ परी पीटी उषा, पूर्व इसरो प्रमुख ए.एस. किरणकुमार जैसे विख्यात व्यक्तित्व शामिल है।
ज्ञात हो कि संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा किए जाने वाले व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, शैक्षणिक कार्यक्रम, विभिन्न गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। जिसके कारण पिछले सत्र में 5 राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया था। इसी तरह इस वर्ष भी सत्र के शुरूआत से राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। 4 नवंबर को मुंबई के विष्णु दास भावे नाट्य गृह में यह पुरस्कार संस्कार पब्लिक स्कूल की प्राचार्या रश्मि शर्मा को प्रदाय किया जाएगा। साथ ही साथ संस्था के शिक्षक सुबोध कुमार पाण्डेय को भी यह अवार्ड शिक्षक के रूप में प्राप्त होगा।
पुरस्कार मिलने की वजह
इंडियन टैलेंट ओलंपियाड के द्वारा देशभर के उन सभी स्कूल, उनके प्राचार्य एवं शिक्षकों में से उनको यह अवार्ड प्रदान करता है। जो बच्चों को अपनी स्कूल में इस प्रकार की गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के द्वारा, ओलंपियाड में शामिल होने के लिए प्रेरित करना आदि हेतु प्रोत्साहित करता है। इसी के तहत संस्कार पब्लिक स्कूल एवं प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा तथा शिक्षक सुबोध कुमार पाण्डेय को चयनित किया गया है।
क्या है आईटीओ
इंडियन टैलेंट ओलंपियाड एक संगठन है जो वर्ष 2012 में स्थापित हुआ था। यह कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ओलंपियाड परीक्षा आयोजित करता है। जिसका उद्देश्य प्रतिभा खोज, राष्ट्रीय – अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का मौका देता है। जिससे छात्रों के ज्ञान और तर्क क्षमता का मूल्यांकन होता है। यह संस्था विभिन्न प्रकार के पुरस्कार और छात्रवृत्ति प्रदान करती है। साथ ही शिक्षा परीणाम को बेहतर करने में मदद करती है। इसमें ऑन लाईन और ऑफ लाईन दोनों प्रकार की परीक्षा होती है। पुरस्कार की कुल राशि 5 करोड़ करीब है। इसी तरह यह संस्था स्कूल प्राचार्यों और शिक्षकों को भी बच्चों का भविष्य बनाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के कारण सम्मानित करती है।

आईटीओ के द्वारा सम्मान मिलना गर्व का विषय है। हमारा उद्देश्य संस्कार पब्लिक स्कूल के माध्यम से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निर्माण करना, उन्हें बेहतर शिक्षा एवं कैरियर बनाने में सहयोग करना है। हमारे कार्य को सम्मान मिलना पूरे रायगढ़ का सम्मान है। सभी का अभिनंदन करता हूं जिन्होंने हमें सहयोग एवं संबल प्रदान किया
मार्गदर्शक
रामचन्द्र शर्मा
संस्कार पब्लिक स्कूल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आर .एल.हॉस्पिटल में 27 सितबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध 

रायगढ़ :-गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग...

More Articles Like This